वृंदावन में निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरी, 3 की मौत

Edited By Updated: 22 Aug, 2026 09:14 AM

vrindavan building shuttering collapse news

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित रुक्मणि विहार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर लैंटर डालते समय शटरिंग अचानक भरभरा कर गिर गई।

मथुरा (एजैंसी): उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित रुक्मणि विहार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर लैंटर डालते समय शटरिंग अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। इनमें एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया और विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नेपाल निवासी मजदूर शिवराम (42) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, 2 अन्य मजदूरों रफीउल व आलम की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!