8 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
14 hours ago
16 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
1 day ago
2 days ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Jyoti,Updated: 01 Jan, 2021 04:40 PM
मथुरा: वृन्दावन के सप्त देवालयों में अपनी अलग पहचान बना चुके राधा दामोदर मन्दिर में नौ माह के बाद उस गिररज शिला की परिक्रमा शुरू हुई जिसे भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं संत सनातन गोस्वामी को दिया था।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ मथुरा: वृन्दावन के सप्त देवालयों में अपनी अलग पहचान बना चुके राधा दामोदर मन्दिर में नौ माह के बाद उस गिररज शिला की परिक्रमा शुरू हुई जिसे भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं संत सनातन गोस्वामी को दिया था। वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण पिछले साल 25 मार्च से बन्द शिला की परिक्रमा नये साल के पहले दिन शुक्रवार को शुरू होने के पहले शिला का घंटे, घड़ियाल, शंखध्वनि एवे वैदिक मंत्रों के मध्य पंचामृत अभिषेक किया गया और 108 तुलसी दल अर्पित किये गए इसके बाद ही परिक्रमार्थियों को शिला की परिक्रमा करने की अनुमति दी गई। परिक्रमा की अनुमति से प्रफुल्लित श्रद्धालुओं ने ‘श्री राधादामोदर लाल की जय' और ‘गिररज महाराज की जय' के उदघोष के साथ परिक्रमा शुरू की। जिन परिक्रमार्थियों ने कोविड-19 के नियमों का पालन नही किया तथा मास्क भी नही लगाया उन्हें परिक्रमा करने की अनुमति नही दी गई। यह शिला इतनी चमत्कारी है कि इसकी परिक्रमा करके प्रभुपाद जी विदेश गए और वहां पर भी भारतीय संस्कृति की ध्वजा फहराई और अन्ततोगत्वा वे इस्कान के प्रवर्तक हुए। मन्दिर के सेवायत आचार्य बलराम गोस्वामी ने बताया कि यह शिला स्वयं प्राकट्य विग्रह से भी अधिक महत्वपूर्ण है तथा भावपूर्ण परिक्रमा करनेवाले को कभी निराश नही करती। तपस्वी संत सनातन गोस्वामी नित्य वृन्दावन से पैदल गोवर्धन जाते थे तथा वहां गिररज जी की सप्तकोसी परिक्रमा कर लौटकर मन्दिर परिसर में बनी अपनी कुटिया में विश्राम करते थे। अधिक वृद्ध होने पर एक बार गोवर्धन परिक्रमा करने के दौरान वे थककर बैठ गए तो ठाकुर जी प्रकट हो गए। उन्होने सनातन गोस्वामी से कहा कि वृद्ध हो जाने के कारण वे अब गोवर्धन की परिक्रमा न किया करें। परिक्रमा बन्द करने की सुनकर सनातन के अश्रुधारा बह निकली तो ठाकुर ने पास की एक शिला को उठाया और उस पर जैसे ही अपने चरण कमल रखे शिला मोम की तरह पिघल गई और उस पर ठाकुर के चरण कमल अंकित हो गए। इसके बाद उन्होंने वंशी बजाकर सुरभि गाय को बुलाया और उसका खुर उस पर अंकित करा दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी लकुटी और वंशी को शिला पर रखा तो उसके भी चिन्ह अंकित हो गए। सेवायत आचार्य ने बताया कि इन चिन्हों के अंकित होने के बाद ठाकुर जी ने उस शिला को सनातन को यह कहकर दे दिया कि वे वृन्दावन में इसे अपनी कुटिया में रखकर इसकी चार परिक्रमा करेंगे तो उनकी गिरिराज की एक परिक्रमा हो जाएगी। इसके साथ ही ठाकुर जी अन्तर्ध्यान हो गए। सनातन गोस्वामी का शरीर पूरा होने पर यह शिला मन्दिर में रख दी गई तथा जो लोग अधिक आयु होने या रोगग्रस्त होने के कारण गिररज की परिक्रमा नही कर सकते,वे इस मन्दिर में विशेष रूप से आकर शिला की परिक्रमा करते हैं। समय के साथ ही इस शिला की परिक्रमा करनेवालों की संख्या बहुत अधिक बढ़ गई तथा सभी आयु के लोग इस परिक्रमा को करने लगे थे मगर कोविड-19 के कारण जब से मन्दिर बन्द हुए तब से शिला की परिक्रमा रोक दी गई थी। इस शिला की परिक्रमा शुरू होने से श्रद्धालुओं को प्राप्त होने वाला असीम आनन्द पहले दिन की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के चेहरे के भाव में उस समय परिलक्षित हो रहा था जब वे ‘श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेव' गाते हुए परिक्रमा कर रहे थे।
सिर्फ आर्य समाज मंदिर का विवाह प्रमाणपत्र हिंदू शादी की वैधता को नहीं करता स्थापित
महाकाल मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हुई विशेष पूजन-अर्चना, भक्तिमय हुआ वातावरण
उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को लेकर हिंदू समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, बोले हक के लिए लड़ेंगे
Dhwaj Temple Pithoragarh : प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक शांति का अनूठा संगम है पिथौरागढ़ का ध्वज...
उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, संत बम बम भोला ने किए दर्शन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला- पुलिस की चार्जशीट में चंपत राय समेत 133 गवाह, सी.सी.टी.वी. फुटेज भी...
Ramayana: ‘जय जय राम’ के साथ शुरू हुआ ‘रामायणम्’ का संगीतमय सफर, श्री राम को समर्पित है पहला गाना!
ग्वालियर के 'व्यापारी गणेश': जहां दुकान की चाबी स्पर्श कराते ही शुरू होता है कारोबार, जानें चोला...
26 सितंबर से शुरू होगा पितृ पक्ष, श्राद्ध कर्म में पितरों के लिए करें शुभ काम, पितरों के लिए...
Shardiya Navratri 2026: इस दिन से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, नोट कर लें घटस्थापना का अभिजित...
CAD $
27/09/2026 02:30 IST
USD $
AUD $
NZD $
EUR €
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। लंबे समय से एक ही कंपनी में काम करने वालों को नई जगह मौका मिल सकता है।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा। किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। परीक्षा की तैयारी करने वालों को किसी अनुभवी से सलाह लेने की ज़रूरत है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। घर में किसी पूजा का आयोजन हो सकता है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। किसी पुराने बिल या भुगतान से जुड़ी जानकारी आपके सामने आ सकती है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुराने शौक को पूरा करने का मौका मिल सकता है। किसी भी बाहर वालें की बातों में आकर कोई भी निर्णय...
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार करने वालों को विदेश में काम करने का मौका मिल सकता है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। मित्रों के साथ किसी रोचक काम को पूरा करने का आनंद ले सकते हैं।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों में किसी व्यक्ति की मदद करने से पहले उसकी स्थिति और अपनी सुविधा दोनों पर...
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों के सामने कोई ऐसा प्रस्ताव आए तो बिना सोचे समझे स्वीकार न करें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को किसी संस्था या परिचित की ओर से अच्छी जानकारी मिल सकती है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes