Edited By Sarita Thapa,Updated: 07 Mar, 2026 12:50 AM

7 मार्च 2026 का दिन वृष राशि के जातकों के लिए विजय और आत्मविश्वास का संचार लेकर आ रहा है। ग्रहों की चाल यह संकेत दे रही है कि आज आपके सितारे बुलंदियों पर होंगे, जिससे न केवल आपके रुके हुए काम बनेंगे, बल्कि आपके प्रतिद्वंदी भी पस्त नजर आएंगे।
Vrish Rashifal 7 March : 7 मार्च 2026 का दिन वृष राशि के जातकों के लिए विजय और आत्मविश्वास का संचार लेकर आ रहा है। ग्रहों की चाल यह संकेत दे रही है कि आज आपके सितारे बुलंदियों पर होंगे, जिससे न केवल आपके रुके हुए काम बनेंगे, बल्कि आपके प्रतिद्वंदी भी पस्त नजर आएंगे।
कार्यक्षेत्र और करियर
आज का दिन पूरी तरह से आपके नाम रहने वाला है। आपके Workplace में ग्रहों की स्थिति आपको 'पावर' देने का काम कर रही है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता और कार्यकुशलता से Seniors प्रभावित होंगे। ऑफिस की मीटिंग्स में आपकी राय को प्राथमिकता दी जाएगी। जो लोग लंबे समय से आपके खिलाफ साजिश रच रहे थे या आपके काम में बाधा डाल रहे थे, वे आज खुद पीछे हट जाएंगे। आपकी मेहनत और सच्चाई के आगे विरोधियों की एक नहीं चलेगी। यदि आप बिजनेस में हैं, तो आज किसी बड़ी डील पर हस्ताक्षर हो सकते हैं जो भविष्य में बड़ा मुनाफा देगी।
आर्थिक स्थिति
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन संतोषजनक रहेगा। यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे, लेकिन निवेश के मामले में आज आप काफी समझदारी दिखाएंगे। शेयर बाजार या प्रॉपर्टी में छोटे निवेश के लिए दिन शुभ है।
लव लाइफ और रिश्ते
कार्यक्षेत्र की भागदौड़ के बीच जीवनसाथी या लव पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। वे आपकी मानसिक थकान दूर करने में मदद करेंगे। बस इस बात का ध्यान रखें कि अपनी सफलता के उत्साह में Overconfident न हों, वरना अपनों से अनबन हो सकती है।
स्वास्थ्य
सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। पुरानी किसी बीमारी से राहत मिल सकती है। हालांकि, काम की अधिकता के कारण पैरों में थोड़ा दर्द या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए रात को पर्याप्त नींद जरूर लें।
आज का विशेष उपाय
वृष राशि का स्वामी शुक्र है और आज शनिवार है।
दिन को और भी शानदार बनाने के लिए शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद रंग की खाने की वस्तु दान करें।
लकी कलर: क्रीम और आसमानी नीला
लकी नंबर: 2 और 11
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ