Daily horoscope: आज इन राशियों पर बना रहेगा शनि देव का आशीष

Edited By Updated: 17 Oct, 2026 07:25 AM

aaj ka rashifal

मेष : मजबूत सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, यत्न करने पर आपकी

मेष : मजबूत सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, यत्न करने पर आपकी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग में थोड़ी बहुत पेशकदमी होगी।

वृष: सेहत के लिए सितारा ढीला, बेतुके खान-पान से परहेज रखना चाहिए, मगर कारोबारी कामों की दशा बेहतर रहेगी।

मिथुन: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी जिस काम के लिए यत्न करेंगे  उसमें कामयाबी मिलेगी, दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे का लिहाज करेंगे।

कर्क : डरे-डरे मन के कारण आप किसी भी काम को हाथ में लेने की हिम्मत न कर सकेंगे। सफर भी नुकसान, परेशानी वाला होगा।

सिंह : धार्मिक कामों में रुचि, यत्न करने पर आपकी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग कुछ आगे बढ़ सकती है, मगर स्वभाव में क्रोध बना रहेगा।

कन्या : प्रॉपर्टी के किसी काम के लिए आपकी भागदौड़ अच्छा नतीजा देगी, घरेलू मोर्चा पर टैंशन तनातनी रहने का डर।

आज का राशिफल 17 अक्टूबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (17th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 17 अक्टूबर- हम तेरे इश्क में मर न जाएं कहीं...

Aaj Ka Good Luck (17th October 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

तुला: मोटे तौर पर मजबूत सितारा आपको हिम्मती, उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा।

वृश्चिक: सितारा धन लाभ के लिए अच्छा, कारोबारी टूरिंग भी फ्रूटफुल रहेगी, यत्न करने पर कोई कामकाजी बाधा मुश्किल हटेगी।

धनु : व्यापार तथा कामकाज की दशा संतोषजनक, कामयाबी साथ देगी, वैसे भी आप हर तरह से हावी, प्रभावी विजयी रहेंगे।

मकर: खर्चों के कारण अर्थ तंगी जैसी स्थिति से निपटना पड़ सकता है किसी के नीचे अपनी कोई पेमेंट न फंसने दें।

कुंभ:  टीचिंग, कोचिंग मैडीसन, टूरिज्म कंसल्टैंसी डिजाइनर, कपड़ों का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।

मीन : सरकारी, गैर-सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, बड़े लोग मेहरबान तथा सपोर्टिव रुख रखेंगे मगर स्वभाव में क्रोध का असर।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!