पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में तपन, बद्रीनाथ से लेकर हेमकुंड में मौसम ने ली करवट

Edited By Updated: 26 May, 2026 01:42 PM

weather update

जम्मू-कश्मीर में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ द्रास और जोजिला के पास ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है, वहीं जम्मू संभाग में अगले 48 घंटे के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

जम्मू/श्रीनगर (रोशनी): जम्मू-कश्मीर में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ द्रास और जोजिला के पास ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है, वहीं जम्मू संभाग में अगले 48 घंटे के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। 

सोमवार को जम्मू में भीषण  गर्मी का प्रकोप देखा गया। दोपहर के समय जम्मू का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सैल्सियस के पार रिकार्ड किया गया। 

वहीं जोजिला के पास द्रास सैक्टर और मिनामार्ग के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। इससे तापमान में तेज गिरावट आई और पहाड़ बर्फ से ढक गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ जमा हो गई है और ठंडी हवाओं से सर्दी लौट आई है। फिलहाल यातायात सामान्य रहा, लेकिन प्रशासन हाई-एल्टीट्यूड इलाकों पर नजर रखे हुए है। कश्मीर और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले दिनों बारिश और तूफान के बीच यह बर्फबारी हुई।

वहीं उत्तराखंड में बद्रीनाथ से लेकर हेमकुंड में बर्फबारी से मौसम ने एकदम करवट ले ली है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!