Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Oct, 2026 11:31 AM

भाजपा नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एच.एस. फूलका ने आम आदमी पार्टी पर 10 अक्तूबर के विरोध-प्रदर्शन की आड़ में गुरुद्वारा बंगला साहिब की घटना को लेकर कथित तौर पर गलत प्रचार करने और पंजाब की शांति भंग करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
चंडीगढ़ (हरिश्चंद्र) : भाजपा नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एच.एस. फूलका ने आम आदमी पार्टी पर 10 अक्तूबर के विरोध-प्रदर्शन की आड़ में गुरुद्वारा बंगला साहिब की घटना को लेकर कथित तौर पर गलत प्रचार करने और पंजाब की शांति भंग करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
अधिवक्ता फूलका चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा नेता एस.एस. चन्नी, परमपाल कौर मलूका और पार्टी के स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर विनीत जोशी भी उपस्थित थे।
फूलका ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब जैसे पवित्र स्थान को राजनीतिक प्रदर्शनों का केंद्र बनाने का प्रयास बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उन दावों को खारिज किया कि अधिवक्ता फूलका ने चुनौती देते हुए कहा कि वे वह वीडियो जारी करें, जिससे यह साबित हो सके कि गुरुद्वारे की सीमा के भीतर लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया था, जैसा कि उन्होंने आरोप लगाया है। फूलका ने कहा कि दिल्ली पुलिस गुरुद्वारा साहिब के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर ही रही और प्रदर्शनकारियों को बाहर से हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि सेवादारों ने पुलिस को स्पष्ट किया था कि गुरुद्वारे की सीमा के भीतर कार्रवाई करने के बजाय धार्मिक मर्यादा का सम्मान किया जाना चाहिए।