Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Oct, 2026 11:04 AM

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बाद आदि कैलाश यात्रियों के लिए 18,300 फुट की ऊंचाई पर स्थित
पिथौरागढ़ (एजैंसी): उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बाद आदि कैलाश यात्रियों के लिए 18,300 फुट की ऊंचाई पर स्थित पुराने लिपुलेख दर्रे को बंद कर दिया गया है। इसी स्थान से यात्री भारतीय सेना की अनुमति से तिब्बत में स्थित कैलाश पर्वत के दर्शन करते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अच्छी शारीरिक स्थिति वाले यात्री पहले पुराने लिपुलेख दर्रे पर चढ़कर कैलाश पर्वत के दर्शन कर पाते थे, लेकिन बर्फ जमने के कारण रास्ता बंद हो गया है।