Weekly numerology (19th-25th september): आपके लिए कितना शुभ रहेगा ये सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 19 Sep, 2022 07:23 AM

weekly numerology

​​​​​​​मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए इस सप्ताह के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए इस सप्ताह के परिणाम सकारात्मक रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय आपके लिए अच्छा है। किसी नए काम में भाई-बहनों की मदद प्राप्त होगी। नकदी धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। सप्ताह के मध्य में समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। बृहस्पतिवार के दिन किसी की बातों में आकर कोई अनैतिक काम करने से बचें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। सप्ताह के अंत में दाम्पत्य जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। निजी जिम्मेदारियों के चलते कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। यथा संभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र पर किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। उच्च अधिकारियों का साथ भी प्राप्त होगा। अपने कार्यों में सफलता मिलने पर आप उत्साह और प्रसन्नता महसूस करेंगे। इस सप्ताह आपका मन खुश रहेगा। आपकी बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। मां के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। भावनाओं में आकर अपनी वाणी पर संयम न खोएं। भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय अभी न लें। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े हुए लोग भी सप्ताह के मध्य में अपने टारगेट को पूरा करने में कुछ परेशानियों का सामना करेंगे। रविवार के दिन यदि यात्रा करनी पड़े तो वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें।
उपाय:- केसर का तिलक लगाएं। गुड़ और शहद का सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। यह सप्ताह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। बच्चे अपनी आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। बुधवार का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता के योग बनते हैं। आपके सभी काम इस दिन कम प्रयास से सफल हो जाएंगे, समय का सदुपयोग करें। सप्ताह के मध्य में सेहत का ख्याल रखें। मौसम परिवर्तन के कारण सांस संबंधी तकलीफ होने की शिकायत हो सकती है। कारोबार एवं व्यापार को आगे बढ़ाने का कोई निर्णय लेना चाहते हैं तो घर के बड़ों की सलाह लेकर काम करें। भाई-बहनों से भी मदद मिलेगी। तर्क के आधार पर निर्णय लेने के साथ-साथ अनुभव की भी आवश्यकता जरूरी है। सप्ताह के अंत में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। ज्योतिष विद्या सीखने का भी मन बना सकते हैं।
उपाय:- सूर्य को जल दें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। मूलांक 4 वाले जातक सप्ताह की शुरुआत में अपने क्रोध पर काबू रखें। यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय ठीक है, हालांकि कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। काम को जल्दी करने के चक्कर में कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। बड़ों की सलाह लेकर किए गए कार्य सफल रहेंगे। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते  हुए हालांकि सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में समय मौज-मस्ती में बिताएंगे। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। रविवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, यात्राएं सफल रहेंगी।
उपाय:- बजरंग बाण का पाठ करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फलों वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी नए काम की जिम्मेदारी के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। स्वभाव में गंभीरता और क्रोध उत्पन्न हो सकता है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें, परिणाम अच्छे प्राप्त होंगे। बच्चों के लिए भी सप्ताह की शुरुआत का समय अच्छा रहेगा। उनका मन पढ़ाई में लगेगा। सप्ताह के मध्य में परिस्थितियां अनुकूल प्रतीत होंगी परंतु अंतिम परिणाम आपकी सूझबूझ पर निर्भर करता है। युवा वर्ग के जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। व्यापार संबंधी निर्णय लेने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति का सलाह मशवरा लेना लाभदायक रहेगा। भौतिक सुख-साधनों पर धन खर्च होगा। सप्ताह के अंत में मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे।
उपाय:-हनुमान जी को बिना चूने वाला मीठा पान चढ़ाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वाले लोगों के लिए सप्ताह की शुरुआत काम में व्यस्त रहेगी। आपको किसी नए काम की जिम्मेदारी मिलेगी जिसे करने के लिए आप काफी उत्साहित महसूस करेंगे। इस सप्ताह नकदी धन अधिक खर्च होगा। कुछ मानसिक परेशानियां बनी रहेगी, जिसके कारण फैसला लेने में असमर्थता महसूस करेंगे। मां के साथ किसी बात पर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके कारण रिश्तो में खटास उत्पन्न होने की आशंका बनती है। किसी भी बात पर कोई भी प्रतिक्रिया सोच-समझ कर करें। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए पहले से बेहतर रहेगा। आप परेशानियों को पीछे छोड़ कर खुश रहने की कोशिश करेंगे। घर-परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी।
उपाय:- चावल का दान करें। मखाने की खीर का सेवन करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह के शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों से सलाह और मदद मिलेगी। इस सप्ताह अपने क्रोध पर काबू रखें। भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें। आप क्या करें और क्या न करें की परिस्थिति के मध्य फंस सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। परिवर्तित हो रहे मौसम के कारण सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए विशेष शुभ है। आपकी योजनाएं इस दिन पूरी हो सकती है, यथा संभव प्रयास करें। सप्ताह के अंत का समय दाम्पत्य जीवन के सुखों में वृद्धि करेगा। जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी।
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। सूर्य को जल दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों को सप्ताह की शुरुआत में पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों को लेकर बहस हो सकती है। इस सप्ताह किसी नकारात्मक सोच का शिकार होने से बचें। मानसिक तनाव की परिस्थितियां आपको घेरे रहेंगी। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। निराश होकर किसी गलत संगत का साथ करने से बचें। सप्ताह की शुरुआत में कुछ नई जिम्मेदारियां आपकी दिनचर्या को व्यस्त रखेंगी। हालांकि सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। अकस्मात कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। सप्ताह के अंत समय में घर-परिवार की जरूरतों पर धन खर्च होगा। युवा वर्ग के जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। यात्राएं करते हुए सावधानी बरतें।
उपाय:- यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करें। शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वाले लोग सप्ताह की शुरुआत में उत्तम परिणाम हासिल करेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपको दी गई जिम्मेदारियां पूरी करेंगे और प्रशंसा के पात्र बनेंगे। नकदी धन की स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बुधवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ है। पिता की सलाह लेकर काम किए गए कार्य लाभदायक साबित होंगे। सप्ताह के मध्य में पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें। कोई अनैतिक काम करने से बचें। सप्ताह के अंत का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। रविवार के दिन वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें। कमर दर्द की समस्या परेशानी का कारण बन सकती है।
उपाय:- गुड़ का सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!