Weekly numerology (16.02.2026 से 22.02.2026): जन्म तिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

Edited By Updated: 14 Feb, 2026 06:26 PM

weekly numerology

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन यात्राओं के लिए अच्छा रहेगा हालांकि सप्ताह के आगे आने वाले समय में थकान और आलस महसूस करेंगे। बेकार की लड़ाई-झगड़े से दूर रहने की कोशिश करें। अपने क्रोध पर काबू रखें। सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। धन लाभ होने की भी संभावना बनती है। सप्ताह के अंत में रविवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। भावनाओं में आकर अपना भेद किसी को न बताएं।
उपाय: घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। सेहत का ख्याल रखें मानसिक तनाव और शारीरिक परेशानियां भी हो सकती हैं। बुधवार के दिन अपने क्रोध पर काबू रखें और अपने पुराने काम को पूरा करने की कोशिश करें ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना बनती है। सप्ताह के अंत में दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें।
उपाय:- जल का अपव्यय न करें। यथा संभव चांदी के पात्र में जल पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय दर्शनशास्त्र से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। यात्राओं से लाभ मिलेगा। मनचाहा स्थानांतरण भी संभव है। मेहनत अधिक करनी होगी लेकिन सफलता मिलने की संभावनाएं बनती है। बुधवार के दिन अहंकार में आकर कोई ऐसा काम न करें जिसके कारण खुद की परिस्थितियां विपरीत हो जाएं। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम पूरे होंगे। सप्ताह के अंत में शनिवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं। विदेशी काम में निवेश करने की योजना बना सकते हैं।
उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीले रंग के वस्त्र धारण करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में यात्राओं से लाभ होने की संभावना बनती है। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी लाभदायक हो सकते हैं। बुधवार के दिन बेकार के लड़ाई-झगड़े से और पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में किसी नए काम की शुरुआत के कारण जिम्मेदारियां बढ़ती हुई नजर आएंगी। भावनाओं में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के अंत में अपने कामकाज को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
उपाय :- सरस्वती मां की आराधना करें। शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। यात्राएं भी संभव हैं। कुछ अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। स्वभाव में निरस्ता उत्पन्न हो सकती है। बुधवार के दिन उतावलेपान में आकर कोई ऐसा काम न करें, जिसके कारण नुकसान उठाना पड़े। सप्ताह के मध्य का समय कामकाज के नजरिया से अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। सप्ताह के अंत में काम को आगे बढ़ाने के बारे में भी योजना बनाएंगे। कोई शॉर्टकट या न्यू टेक्नोलॉजी को अपना कर अपने काम को जल्दी करने की कोशिश करेंगे। लेकिन किसी बहकावे और दिखावे में आने से बचें।
उपाय:- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। छोटी कन्या को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी सामने आ सकते हैं। घर में किसी मंगल कार्य का आयोजन हो सकता है। सप्ताह के मध्य में कामकाज के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। किसी नए काम की शुरुआत के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। सप्ताह के अंत में नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। रविवार का दिन फैशन डिजाइन से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। मॉडर्न आर्ट में लाभ होने की संभावनाएं बनती हैं।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। शिवलिंग पर जल अभिषेक करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के सहित घूमने जाने की योजना बन सकती है। मंगलवार के दिन कार्य की गति थोड़ी धीमी बनी रहेगी। बुधवार का दिन भी बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। बेकार के लड़ाई- झगड़े से दूर रहें। छोटी बहन-भाइयों के साथ संबंधों को खराब न होने दें। हालांकि बृहस्पतिवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। भावुकता में कोई ऐसा निर्णय न लें, जिसके कारण आने वाले समय में पछताना पड़े। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ प्राप्त होगा। आपका मन धर्म की तरफ आकर्षित हो सकता है। रविवार के दिन किसी पुराने काम को गति मिलने की संभावना बनती है। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें।
उपाय:- परनिंदा से परहेज करें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में यात्राओं के योग बनते हैं। मंगलवार का दिन भी आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। आय के नए साधन प्राप्त होने की संभावनाएं बनती हैं। बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। जीवनसाथी के साथ मन-मुटाव होने की संभावनाएं बनती हैं, अपने क्रोध पर काबू रखें और अपनी वाणी पर संयम रखें। सप्ताह के मध्य में कामकाज की अधिकता के कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। सप्ताह के अंत का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको लाभ प्राप्त होगा। विदेशी काम में निवेश करने की योजना बन सकती है।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम सामान्य रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। स्वभाव में आलस और निरस्ता आ सकती है। जिसका असर आपके रिश्तों पर देखने को मिलेगा। बुधवार के दिन उतावलेपन में आकर कोई ऐसा काम न करें, जिसके कारण बाद में पछताना पड़े। हालांकि सप्ताह के मध्य से आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज के लिए समय अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर आपके काम बनते नजर आएंगे। हालांकि रविवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं।
उपाय:- गुड़ और शहद का सेवन करें। सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!