भारत-अमेरिका समझौता किसानों के लिए फायदेमंद है, कुछ दल दुष्प्रचार कर रहे: फडणवीस

Edited By Updated: 14 Feb, 2026 02:23 PM

cbse releases dress code for students for board exams

CBSE बोर्ड की परीक्षाएं शुरु होने वाली हैं। परीक्षा शुरु होने से पहले   CBSE ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अक्सर देखा गया है कि छोटी सी लापरवाही एग्जाम वाले दिन बड़ी मानसिक परेशानी का सबब बन जाती है। बोर्ड का लक्ष्य अनुशासन के साथ-साथ चेकिंग की...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को यहां कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता किसानों के लिए फायदेमंद होगा क्योंकि इससे उस देश में एक बड़ा नया बाजार खुलेगा, लेकिन कुछ लोग और दल इसके बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं। फडणवीस ने परली में राज्य के पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित महा पशुधन प्रदर्शनी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ऐसा कोई समझौता कभी नहीं किया जाएगा जिसका भारत के किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने कहा, "व्यापार समझौते के बाद हमारे लिए एक नया अमेरिकी बाजार खुल गया है। हालांकि, कुछ लोग और दल गलत जानकारी फैला रहे हैं। कोई भी सस्ते उत्पाद लाकर हमारे बाजार और उत्पादों को प्रभावित नहीं कर सकता। हम अमेरिका या यूरोप के लिए ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं खोलेंगे जिससे हमारे किसानों, डेरी क्षेत्र और कृषि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।'' उन्होंने दावा किया कि सोयाबीन की कीमतें ऐसी ''अफवाहों और गलत सूचनाओं'' के कारण गिरीं। फडणवीस ने कहा, ''सोयाबीन का अच्छा भाव मिल रहा था। लेकिन कुछ लोगों ने अफवाहें फैलाईं, जिसके चलते भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया। मैं किसानों को आश्वस्त करता हूं कि सोयाबीन या कपास बाहर से नहीं मंगाई जाएगी। हमें ऐसी अफवाहें फैलाने वालों को उनकी औकात दिखानी होगी।'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!