असम: गुवाहटी में रैली के दौरान पीएम मोदी बोले- BJP कार्यकर्ता होना मेरी सबसे बड़ी योग्यता

Edited By Updated: 14 Feb, 2026 03:30 PM

being a bjp worker is my biggest qualification pm modi in guwahati

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने गुवाहटी में रैली में संबोधन के दौरान एक बड़ा बयान दिया है। पीएम ने संबोधन के दौरान कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होना मेरी सबसे बड़ी योग्यता और गर्व का स्रोत है।

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने गुवाहटी में रैली में संबोधन के दौरान एक बड़ा बयान दिया है। पीएम ने संबोधन के दौरान कहा कि भाजपा कार्यकर्ता होना मेरी सबसे बड़ी योग्यता और गर्व का स्रोत है। इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। केंद्रीय बजट 2026 के बाद उत्तर-पूर्व के अपने पहले दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के लिए पूर्वोत्तर केवल एक भौगोलिक हिस्सा नहीं, बल्कि 'अष्टलक्ष्मी' है, जिसकी सेवा हम राजनीति के लिए नहीं बल्कि भक्तिभाव से कर रहे हैं।

अष्टलक्ष्मी के विजन को बजट से मिली मजबूती

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि इस साल का बजट पूर्वोत्तर के राज्यों के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने दशकों तक इस क्षेत्र की उपेक्षा की, लेकिन एनडीए सरकार के विजन ने पूर्वोत्तर को विकसित भारत का मुख्य आधार बना दिया है।"

<

>

असम के सामर्थ्य को मिला सम्मान

पूर्वोत्तर की संस्कृति और योगदान का जिक्र करते हुए पीएम ने बताया कि 2014 के बाद से इस क्षेत्र की 125 से अधिक विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उन्होंने समाज सेवक कबीन्द्र पुरकायस्थ का विशेष उल्लेख करते हुए उन्हें नमन किया और कहा कि असम की धरती ने राष्ट्र रक्षा के लिए अपनी संतानें समर्पित की हैं।

कार्यकर्ताओं को बताया भाजपा की असली ताकत

रैली का सबसे भावुक पल तब आया जब प्रधानमंत्री ने मंच से भाजपा के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "आज भाजपा जिस मुकाम पर है, उसका पूरा श्रेय जमीन से जुड़े उन कार्यकर्ताओं को जाता है जो दिन-रात संगठन के लिए पसीना बहाते हैं। कार्यकर्ताओं के दर्शन करना मेरे लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं है।"

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!