Edited By Niyati Bhandari,Updated: 20 Apr, 2026 09:11 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहेगी।
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। मूलांक 1 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत विद्यार्थियों के लिए अनुकूल रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है, अतः मेहनत करते रहें। सप्ताह के मध्य में, विशेषकर बुधवार को सावधानी रखें। किसी भी अनैतिक कार्य से दूर रहें, अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों के बनने की संभावना भी है। सप्ताह के अंत में यात्राएं सफल रहेंगी, लेकिन थकान महसूस हो सकती है।
उपाय: सूर्य भगवान को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें। गुड़ और शहद का सेवन करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम थोड़े मध्यम गति वाले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके कार्य समय पर पूरे होंगे तथा पदोन्नति के योग बन सकते हैं। हालांकि, सप्ताह के मध्य के बाद का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। किसी को अपना निजी भेद न बताएं और बोलचाल में सावधानी रखें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव आ सकता है। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए योग और प्राणायाम अवश्य करें।
उपाय:- शिवलिंग पर जल अभिषेक करें। यथासंभवम चांदी के पात्र में जल पीएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। मूलांक 3 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मेहनत के अनुसार सफलता प्राप्त होगी। समय का सदुपयोग करें। आर्थिक दृष्टि से भी समय अच्छा रहेगा। बुधवार को किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से कार्य सफल होंगे। विदेश से लाभ मिलने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में विवाह योग्य जातकों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। सप्ताह के अंत में यात्राएं संभव हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।
उपाय:- भगवान विष्णु की आराधना करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहू देव करते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में व्यापार में कोई भी परिवर्तन सोच-समझ कर करें। किसी बड़े और अनुभवी व्यक्ति की सलाह मानकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। बुधवार का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा लेकिन भावनाओं में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के मध्य में फैशन और डिजाइन से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामले भी सामने आ सकते हैं।
उपाय :- घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। घर की पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। मूलांक 5 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं में घिरा हुआ महसूस करेंगे। क्या करें और क्या ना करें की परिस्थितियों में फंसे रहेंगे। हालांकि मंगलवार के दिन कुछ परिवर्तन सामने आएंगे। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। सप्ताह के मध्य का समय काफी उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। कुछ आधुनिक मतों को अपनाकर अपनी परिस्थितियों में सुधार करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। निजी रख-रखाव पर ध्यान ज्यादा बना रहेगा। सप्ताह के अंत में कुछ अनचाहे खर्च आपका बजट ऊपर-नीचे कर सकते हैं।
उपाय:- भावनाओं में आकर निर्णय लेने से बचें। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। मूलांक 6 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम औसतन रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की अधिकता के कारण दिनचर्या व्यस्त रहेगी। नौकरी में हालांकि पदोन्नति के योग बनते हैं। बुधवार के दिन कोई भी निर्णय सोच-समझ कर लेने की कोशिश करें। बहकावे और दिखावे में फंसने से बचें। सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में यात्राओं के योग बनते हैं।
उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं। साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में मन थोड़ा उदास रह सकता है, लेकिन मंगलवार से सुधार होगा। उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। बुधवार भी अनुकूल रहेगा और विदेश से लाभ मिलने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में सकारात्मक परिवर्तन होंगे और अंत में यात्राएं लाभदायक रहेंगी।
उपाय:- एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। परनिंदा से परहेज करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मूलांक 8 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मध्यम से अच्छे रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी दुविधा रहेगी, लेकिन आप परिस्थितियों से लड़कर आगे बढ़ेंगे। अनुभवी व्यक्ति की मदद से सफलता मिलेगी। सप्ताह के मध्य में कुछ बदलाव और अनचाहे खर्च हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में यात्राएं संभव हैं। कार्यों की गति धीमी रहेगी, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे।
उपाय:- शनि चालीसा का पाठ करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का अर्पण करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। मूलांक 9 वालों के लिए सप्ताह के परिणाम मिले-जुले रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। बच्चे शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। हालांकि बुधवार का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें और बेकार की लड़ाई-झगड़े से भी दूर रहें। सप्ताह के मध्य में कामकाज में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। बोलचाल के दौरान अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें नहीं तो लोग आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकते हैं। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंताएं हो सकती हैं।
उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार का व्रत करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com