Weekly Tarot Horoscope (8th-14th october): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Oct, 2023 08:53 AM

weekly tarot horoscope

मेष- ये वीक मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। सप्ताह के शुरुआत में ही कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- ये वीक मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। सप्ताह के शुरुआत में ही कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस के किसी काम के सिलसिले में अधिक दौड़-भाग करनी पड़ सकती है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

Indira Ekadashi: 2 शुभ योगों के साथ इस दिन रखा जाएगा इंदिरा एकादशी का व्रत, जानें डेट और मुहूर्त

वृष- यह वीक आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। भूमि-भवन के मामले में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। अचानक से घर में किसी मेहमान के आने से आपके सिर पर कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। वीक के आखिर में संतान पक्ष की और से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- प
श्चिम
शुभ अंक- 7

आज का पंचांग- 8 अक्टूबर, 2023

मिथुन- यह हफ्ता मिथुन राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में फैसला आपके हक में होने से राहत की सांस लेंगे। परिवार के साथ बैठकर बहन के लिए आए रिश्ते के बारे में चर्चा कर सकते हैं। छात्रों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। सप्ताह के आखिर में कोई गुप्त रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 5

लव राशिफल 8 अक्टूबर - कोई तरसा न था कोई तड़पा न था वो मिले इस तरह दिल भी धड़का न था

कर्क- यह वीक कर्क राशि वालों के लिए बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी परेशानी को लेकर बॉस के साथ बात कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर किसी पुराने टीचर के घर जाने का प्लान बनाएंगे। लव लाइफ को मस्त बनाने के लिए साथी के साथ कहीं पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
उपाय- प्रतिदिन भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

Tarot Card Rashifal (8th october): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

सिंह- व्यवसाय से जुड़ी डील आपके लिए गुड लक का कारण बनेगी। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए विवाह की मंजूरी दे सकते हैं। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव हो सकता है। परिवार के साथ बढ़ रही गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8

आज का राशिफल 8 अक्टूबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

कन्या- सप्ताह की शुरुआत में ही कार्य से जुड़ी कोई बहुत बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर उनके बॉस पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। किसी को पैसा उधार देने से पहले सोच-विचार कर लें। माता की सेहत में सुधार होगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक-1

Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया, नहीं उठा पाएंगे रोगनाशक खीर का आनंद

तुला- जो लोग लंबे समय से किसी अच्छे रोजगार की तलाश में थे, उनकी यह चाह इस सप्ताह पूरी हो सकती है। किसी मित्र की मदद से नई लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। सिंगल के शादी के योग हैं। परिवार में किसी सदस्य को आपकी बात बुरी लग सकती है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- शिवलिंग की सेवा करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 9

Chandra Grahan 2023: इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, भारत में भी दिखेगा इसका असर

वृश्चिक- यह वीक आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी काम को लेकर एक बजट बनाएंगे, तो सही रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार में कोई नई शुरुआत करने के लिए कोई भागीदार मिल सकता है।
उपाय-  केले के पेड़ को जल दें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

धनु- यह वीक धनु राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। सत्ता-सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति की मदद से अपने अधूरे कामों को पूरा करने में कामयाब होंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को पार्टनर से धोखा मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- माता दुर्गा को श्रृंगार का सामान अर्पित करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6
 
मकर- मकर राशि वालों के इस वीक अधूरे काम पूरे होंगे। आर्थिक समस्या धीरे-धीरे दूर होती नजर आएंगी। हफ्ते के मध्य में भाई अथवा बहन के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। परीक्षा-प्रतियोगिता में जुटे लोगों को सुखद समाचार  मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।  
उपाय- प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5

कुंभ- यह सप्ताह आपके लिए बीते हुए हफ्ते के मुकाबले ज्यादा लाभदायक साबित होगा। जिस काम में हाथ लगाएंगे उसमें फायदा और सफलता मिलती हुई नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। वीक के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आने से खुशी का माहौल बना रहेगा।
उपाय- शिव मंदिर की सेवा करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

मीन- यह हफ्ता मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किए गए कार्य में बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय स्रोत बनेंगे। कहीं पर फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाना होगा।  
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक-
4

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!