Weekly Tarot Horoscope (4th-10th February): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 04 Feb, 2024 07:37 AM

weekly tarot horoscope

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। सप्ताह में मध्य में व्यापार से बहुत बढ़िया लाभ कमाएंगे। परिवार के साथ सदस्यों के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। सप्ताह में मध्य में व्यापार से बहुत बढ़िया लाभ कमाएंगे। परिवार के साथ सदस्यों के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। जो छात्र किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको सोच से भी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। युवा वर्ग अपने किसी काम को लेकर दूसरों पर निर्भर न रहें। सेहत में जो खराबी थी वो दूर हो जाएगी।
उपाय- श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- ला
शुभ दिशा-  पूर्व
शुभ अंक- 6

वृष- इस सप्ताह की शुरुआत में कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। कारोबार में जो काम अटका हुआ था वो पूरा हो जाएगा। अपनी आर्थिक दशा को बेहतर बनाने के लिए खूब प्रयास करेंगे। रिश्तेदारों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। आलास की वजह से छात्रों का कोई जरुरी काम अटक सकता है। अधिकारी वर्ग की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह बेहद ही शानदार साबित होने वाला है। व्यापार को लेकर जो सपने देखे थे वो पूरे हो जाएंगे। परिवार के साथ हंसी-ख़ुशी समय बिताएंगे। विवाहित लोगों को संतान सुख की प्राप्ति संभव है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है।
उपाय- शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

कर्क- कर्क राशि के जातक सप्ताह के मध्य में कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहें नहीं तो काम खराब होने की सम्भावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ कार्य पूरा हो जाएगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई हैरान कर देने वाली खबर सुनने को मिलेगी। दोस्त के साथ मिलकर किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत करेंगे।
उपाय- मां तुलसी को लाल चुनरी अर्पित करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 1

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए ये सारा सप्ताह जरुरी काम को पूरा करने में निकल जाएगा। युवाओं के लिए ये हफ्ता काफी शुभ रहने वाला है। मनचाही नौकरी का ऑफर प्राप्त होगा। ऑफिस में बहुत ही सूझ-बुझ के साथ बड़ी सफलता को हासिल कर लेंगे। घर के बच्चों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
उपाय- 16 सोमवार का व्रत रखें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

कन्या- कन्या राशि के जातक इस वीक काफी खुश रहेंगे। घर-परिवार में चल रही समस्या का समाधान मिल जाएगा। ऑफिस के बड़े से बड़े काम को टाइम से निपटा लेंगे। पूरा सप्ताह काफी एनर्जेटिक फील करेंगे। अगर अपना कोई काम शुरू किया था तो उसमें भी मनचाही सफलता हाथ लगेगी। मित्र की खराब सेहत को लेकर थोड़ा सा चिंतित रह सकते हैं।
उपाय- इच्छा अनुसार दान करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3

तुला- ये सप्ताह तुला राशि वालों के लिए शुभता लेकर आया है। कारोबार को लेकर कोई योजना बनाई थी उसे लागू करने का विचार बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो आपके सारे काम आसानी से पूरे होते हुए दिखाई देंगे। जो लोग शादी का वेट कर रहे थे उनका ये सपना भी जल्द पूरा होगा। खांसी-जुकाम परेशान करेगा।  
उपाय- श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाएं।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6

वृश्चिक- इस सप्ताह की खास बात यह है कि किसी नई जगह पर नए व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। ये मुलाकात भविष्य में लाभ पहुंचाएगी। जो लोग बैंक में काम कर रहे उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। सरकारी नौकरी वालों के ऊपर काम का बोझ बढ़ता हुआ नजर आएगा। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
उपाय- ॐ नमो नारायण मंत्र का जप करें।
शुभ रंग- स्काई ब्लू
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 4

धनु- इस सप्ताह की शुरुआत में काम की वजह से मन विचलित रहेगा। प्राइवेट नौकरी वालों के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा। सत्ता से जुड़े लोगों से विशेष लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-गृहस्थी से जुड़े कामों को पूरा करने में समय बीतेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेम-प्यार बना रहेगा। रिश्तेदारों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
उपाय- हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें।
शुभ रंग-  ग्रे
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

मकर- ये वीक आपके लिए काफी सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घर में बच्चों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी मिलने की प्रबल संभावना बन रही है। युवा वर्ग मौज-मस्ती से ज्यादा अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। सेहत भी सही रहेगी।
उपाय- बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर जाएं।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 1

कुंभ- इस वीक कुम्भ राशि के जातक किसी दूर की यात्रा पर जाएंगे। नौकरी करने वाले लोग अपनी जॉब को बदलने के बारे में सोचेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे लेकिन इसके साथ खर्चे बढ़ने की सम्भावना है। दूसरों की बातों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें। छात्रों के लिए मनचाही सफलता के योग बनेंगे। शारीरिक सेहत सही रहेगी लेकिन मानसिक सेहत आपको परेशान कर सकती है।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

मीन- इस वीक नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। जिस डील को लेकर लम्बे समय से परेशान थे उसको पूरा करने में कामयाब रहेंगे। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। कोई पुराना रोग फिर से उभर कर आ सकता है। भूमि-भवन से जुड़ा विवाद भी खत्म होता हुआ दिखाई देगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 4

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!