महाराष्ट्र: अमरावती में ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मारी; 5 लोगों की मौत, 21 घायल

Edited By Updated: 02 Oct, 2026 08:04 AM

truck pickup van maharashtra amravati bolero pickup van samruddhi highway

समृद्धि हाईवे पर धामनगांव के पास एक ट्रक ने बोलेरो पिकअप वैन को टक्कर मार दी, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने  बताया कि यह हादसा अमरावती ज़िले में धामनगांव रेलवे के पास समृद्धि एक्सप्रेसवे के चैनल 97 पर...

मुंबई: समृद्धि हाईवे पर धामनगांव के पास एक ट्रक ने बोलेरो पिकअप वैन को टक्कर मार दी, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने  बताया कि यह हादसा अमरावती ज़िले में धामनगांव रेलवे के पास समृद्धि एक्सप्रेसवे के चैनल 97 पर रात 12.45 बजे हुआ।

अधिकारी ने बताया कि ट्रक ने पिकअप वैन को पीछे से टक्कर मारी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायलों को पहले धामनगांव रूरल हॉस्पिटल ले जाया गया और बाद में वर्धा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच चल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!