Weekly Tarot Horoscope (20.07.2026 से 26.07.2026): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 18 Jul, 2026 03:02 PM

weekly tarot horoscope

मेष (Aries): मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी होने की प्रबल संभावना है

मेष (Aries): मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी होने की प्रबल संभावना है और सप्ताह की शुरुआत में ही कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जीवन का तनाव दूर होगा, हालांकि सेहत में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नए संपर्कों से लाभ होगा और व्यापार के लिए यह समय अत्यंत शुभ है।
लव टिप: रिश्ते में विश्वास बनाए रखें।

वृष (Taurus): इस सप्ताह की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है और व्यापार में कोई मनचाही डील आपके हाथ से निकल सकती है। संतान के करियर को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। हालांकि, वैवाहिक जीवन की परेशानियां समाप्त होंगी और सिंगल जातकों के विवाह के योग बन रहे हैं। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है।
लव टिप: मां पार्वती को प्रणाम करें।

मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के जातक इस हफ्ते नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। सेहत बेहतरीन रहेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा लेकिन छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है।
लव टिप: सफेद चंदन का टिका लगाएं।

कर्क (Cancer): कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आया है। आपको अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा।
रिश्तेदारों के साथ चल रहे पुराने मन-मुटाव खत्म होंगे और सिंगल जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी। सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है और युवाओं के जीवन में अचानक कोई नया मोड़ आ सकता है।
लव टिप: लाल रंग की वस्तु साथी को उपहार में दें।

सिंह (Leo): सिंह राशि के जातक इस हफ्ते कार्यक्षेत्र को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। हालांकि, जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिलने के पूरे आसार हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और प्रेम संबंध शानदार रहेंगे। यदि आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो उससे निजात मिल सकती है।
लव टिप:  हाथी को हरी दूर्वा खिलाएं।

कन्या (Virgo): यह सप्ताह आपके लिए कई सरप्राइज लेकर आएगा। व्यापारिक योजनाएं सफल रहेंगी और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान भी पूरा होगा। युवाओं पर घर की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिन्हें वे बखूबी निभाएंगे। रिसर्च से जुड़े छात्रों के लिए समय थोड़ा कठिन हो सकता है।
लव टिप: सुबह सूर्योदय के समय सूर्य मंत्र का जाप करें।

तुला (Libra): तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह आर्थिक लाभ लेकर आएगा और धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, विशेषकर खान-पान का ध्यान रखें वरना पेट खराब हो सकता है। धन कमाने के कई मौके मिलेंगे और आप अपने वैवाहिक जीवन के भविष्य की योजनाएं बनाएंगे।
लव टिप: अपने आसपास सुगंधित वातावरण बनाए रखें।

वृश्चिक (Scorpio): इस सप्ताह आप जीवन के कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे और नए काम के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके सभी टारगेट पूरे होंगे और युवा करियर में प्रगति करेंगे। माता-पिता की सेहत की चिंता दूर होगी। छात्रों को अपनी पढ़ाई को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
लव टिप: मां बगलामुखी के इस मंत्र का जाप करें- ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय जिह्वाम कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय ह्लीं ॐ नम:।

धनु (Sagittarius): धनु राशि के लिए यह हफ्ता उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय रोमांचक है और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। बैंक कर्मियों के लिए समय थोड़ा कठिन हो सकता है। व्यापार में बदलाव की सोच सकते हैं और किसी पर्यटन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
लव टिप: गुलाबी वस्त्र पहनने से प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

मकर (Capricorn): यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए काफी मिला-जुला रहेगा। हफ्ते की शुरुआत थोड़ी खराब हो सकती है, लेकिन मध्य तक राहत मिलेगी। कोई विरोधी आपके काम में बाधा डाल सकता है। भाई-बहनों के बीच खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम बना रहेगा। विवाहित लोग जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं।
लव टिप: शिवालय में शिवलिंग से माता गौरी का गठबंधन करवाएं।

कुंभ (Aquarius): कुंभ राशि के जातक इस सप्ताह कुछ बड़े जीवन निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आर्थिक चिंताएं दूर होंगी और कानूनी मामलों का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव टिप: गंगा जल से तिलक करें।

मीन (Pisces): मीन राशि वालों के जीवन में किसी खास व्यक्ति का आगमन हो सकता है। करियर और कारोबार के लिहाज से सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन काम बढ़ाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। छात्र उच्च शिक्षा के लिए बाहर जा सकते हैं, हालांकि बुजुर्गों की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
लव टिप: सफेद मिठाई का दान करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!