World Book Fair 2024: प्रगति मैदान में विश्व पुस्तक मेला आज से

Edited By Prachi Sharma,Updated: 10 Feb, 2024 07:20 AM

world book fair

पुस्तक प्रेमियों के लिए आज यानी शनिवार से किताबों का महाकुंभ बोलें तो, विश्व पुस्तक मेले शुरू हो रहा है। बहुभाषी भारत-एक जीवंत परंपरा की थीम

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): पुस्तक प्रेमियों के लिए आज यानी शनिवार से किताबों का महाकुंभ बोलें तो, विश्व पुस्तक मेले शुरू हो रहा है। बहुभाषी भारत-एक जीवंत परंपरा की थीम पर शुरू होने वाले इस मेले में कई चीजों की शुरूआत भी की जाएगी। इनमें सबसे खास डिजिटल लाइब्रेरी होगी। जिससे किताबों का बोझ कम हो सकेगा। 10 फरवरी से 18 फरवरी तक चलने वाले विश्व पुस्तक मेले में इस बार किताबों के झुंड के अलावा हर किसी के मोबाइल में भी किताबों का भंडार भरा होगा। लोगों में पढ़ने की शैली विकसित करने के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी की शुरुआत भी की जाएगी। इस डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से हर किसी को किताबें पढ़ने के प्रति जागरूक करेगी। यह किताबें लोगों के मोबाइल फोन में ई-फारमेंट में होगी। 

जिससे जब चाहे तब खोल कर देखी जा सकती है। पुस्तक मेले में ऐस बच्चों के लिए भी ऐसे कई काउंटर बनाये जाएंगे जिसमें बच्चों को ई-लाइब्रेरी की जानकारी दी जाएगी। ऐसी ही कई अन्य जानकारी यहां लोगों को मिल सकेगी। नेशनल बुक ऑफ ट्रस्ट की माने तो इस बार 10 लाख से ज्यादा पाठक पहुंचने की उम्मीद है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या युवा पाठकों की होगी।

बच्चों के लिए विशेष कार्नर

इस बार पुस्तक मेले में बच्चों के लिए खास कार्नर की व्यवस्था भी की गई है। इसमें कोई भी बच्चा अपनी बातें मंच पर आकर कह सकता है। इसके कहानी, कविता या फिर किसी बच्चे का कोई विचार इसमें शामिल किया जा रहा है। बच्चें का यह मंच खास तौर पर हॉल नंबर हॉल 3 बच्चों के लिए है, जिसमें बच्चों से जुड़े हर विषय की पुस्तकें, स्टेशनरी, कला एवं शिल्प आदि सामग्री उपलब्ध होगी।

प्रकाशकों ने की विशेष तैयारी

विदेशी प्रकाशकों के साथ इस बार किताबों के इस महामेले में दिल्ली के कई प्रकाशकों ने भी अपने ओर से कई खास तैयारी की हैं। प्रभात प्रकाशन ने हर आयुवर्ग को अपने स्टॉल पर खींचने के लिए पुरानी से पुरानी किताबों को अपने स्टॉल पर रखने की तैयारी की है। प्रकाशक पीयूष कुमार के अनुसार 51वें विश्व पुस्तक मेले में हर तरह की पुस्तकों के साथ खास युवा पीढ़ी को रिझाने की भी तैयारी की है। इसके अलावा बुजुर्गों के लिए कई धार्मिक ग्रन्थ भी यहां इस बार मिलेंगे। 500 से अधिक महान लोगों की जीवनियां भी यहां इस बार देखने पढ़ने को मिलेंगी। 300 से अधिक किताबें बेस्ट सेलर पुस्तकों की सूची में शामिल हैं।

 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!