World Water Day: ‘विश्व जल दिवस’ महज औपचारिकता है या कुछ और

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 Mar, 2023 09:27 AM

world water day

जल हर मनुष्य के जीवन के लिए आवश्यक है या हम कह सकते हैं कि जल के बिना किसी का भी जीवन संभव नहीं है। जल केवल मनुष्यों के लिए ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षी और पेड़-पौधों के लिए भी बहुत जरूरी है इसीलिए

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

World Water Day 2023: जल हर मनुष्य के जीवन के लिए आवश्यक है या हम कह सकते हैं कि जल के बिना किसी का भी जीवन संभव नहीं है। जल केवल मनुष्यों के लिए ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षी और पेड़-पौधों के लिए भी बहुत जरूरी है इसीलिए कहा जाता है ‘जल है तो कल है, जल ही जीवन है।’ 

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

बावजूद इसके, जल बेवजह बर्बाद किया जाता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जल संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है। जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती, जीवन के सभी कार्यों का निष्पादन करने के लिए जल की आवश्यकता होती है। पृथ्वी पर उपलब्ध एक बहुमूल्य संसाधन है जल या यूं कहें कि यह जल ही सभी जीवों के जीने का आधार है। 

धरती का लगभग तीन-चौथाई भाग जल से घिरा हुआ है, किन्तु इसमें से 97 प्रतिशत पानी खारा है जो पीने योग्य नहीं है, पीने योग्य पानी की मात्रा केवल 3 प्रतिशत है। इसमें भी 2 प्रतिशत पानी ग्लेशियर एवं बर्फ के रूप में है। इस प्रकार सही मायने में मात्र 1 प्रतिशत पानी ही मानव के उपयोग हेतु उपलब्ध है।

नगरीकरण और औद्योगिकीरण की तीव्र गति व बढ़ता प्रदूषण तथा जनसंख्या में लगातार वृद्धि के साथ प्रत्येक व्यक्ति के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, देश के कई हिस्सों में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। 

प्रतिवर्ष यह समस्या पहले के मुकाबले और बढ़ती जाती है, लेकिन हम हमेशा यही सोचते हैं कि बस जैसे-तैसे गर्मी का सीजन निकल जाए, बारिश आते ही पानी की समस्या दूर हो जाएगी और यह सोचकर जल सरंक्षण के प्रति बेरुखी अपनाए रहते हैं। प्रति वर्ष 22 मार्च को मनाया जाने वाला ‘विश्व जल दिवस’ महज औपचारिकता नहीं है, बल्कि जल संरक्षण का संकल्प लेकर अन्य लोगों को इस संदर्भ में जागरूक करने का एक दिन है।

PunjabKesari kundli

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!