BHU Admission 2020 के लिए 29 फरवरी है लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

Edited By Updated: 19 Feb, 2020 12:15 PM

bhu admission process 2020 starts  29 february is the last date

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की ओर से यूजी, पीजी और स्पेशल कोर्सेज...

नई दिल्ली: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की ओर से यूजी, पीजी और स्पेशल कोर्सेज में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरु है। इच्छुक और योग्य स्टूडेंट्स विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। कोर्स और परीक्षा की तिथि और परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी आप इसी वेबसाइट पर जाकर हासिल कर सकते हैं। 

Image result for bhu admission process

बीएचयू में एडमिशन के लिए कम्प्यूटर बेस्ड एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एंट्रेंस परीक्षा 200 शहरों में आयोजित किया जाएगा। अंडर ग्रेजुएट के प्रमुख कोर्सेस में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीपीए, बीएफए, एलएलबी, बीवोक, बीएड, बीवीएससीएच और शास्त्री (ऑनर्स) आदि शामिल हैं. वहीं, पोस्ट ग्रेजुएट के प्रमुख कोर्सेज में एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएफए, एलएलएम, आचार्य, एमसीए, एमवोक, एमपीएमआईआर आदि शामिल हैं। 

ऐसे करें आवेदन
जो स्टूडेंट्स यूजी, पीजी और स्पेशल कोर्सेज में एडमिशन लेना चाहते हैं वे 29 फरवरी तक ऑफिशियल वेबसाइट bhuonline.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर लें।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!