झारखंड सरकार ने लिया 1 जून से स्कूल खोलने का फैसला, दो घंटे के लिए बढ़ा पढ़ाई का समय

Edited By Updated: 21 May, 2020 10:11 AM

jharkhand government decided to open school from june 1

देश में कोरोना वायरस के कारण संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते सभी स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए हैं, हालांकि अब झारखंड ...

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के कारण संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते सभी स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए हैं, हालांकि अब झारखंड सरकार ने स्कूल खोलने की तैयारी कर ली है। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते अब लॉकडाउन 4.0 की मियाद 31 मई तक की है। 

schools

झारखंड सरकार ने एक जून से राज्य में विद्यालयों को खोलने का फैसला किया है। इसके साथ ही स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है और स्कूल के वक्त को बढ़ाया गया है।  झारखंड सरकार ने स्कूल खोलने के साथ ही लॉकडाउन के कारण बाधित पढ़ाई की भरपाई के लिए समय को बढ़ा दिया है।  

दो घंटे बढ़ा पढ़ाई का समय 
झारखंड सरकार ने पढ़ाई के समय को दो घंटों के लिए बढ़ा दिया है. इसके चलते अब स्कूल में पढ़ाई का समय 5 घंटे से बढ़ाकर 7 घंटे कर दिया गया है. साथ ही शनिवार को हाफ डे नहीं होकर, फुल डे होगा। इस बारे में बात करते हुए शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जानकारी दी है कि 1 जून से राज्य के सभी स्कूलों को खोलने की तैयारी पूरी तरह से कर ली गई है। 


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!