Edited By Purnima Singh,Updated: 07 Jun, 2026 11:13 AM

भीषण गर्मी से जूझ रहे देश के कई हिस्सों को जल्द राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 7 जून को उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत 17 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति...
नेशनल न्यूज : भीषण गर्मी से जूझ रहे देश के कई हिस्सों को जल्द राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 7 जून को उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत 17 राज्यों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में दस्तक दे दी है। अगले कुछ दिनों में इसके तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने की संभावना है।
यूपी-बिहार में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं बिहार के पटना, गया, नालंदा, वैशाली समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भागलपुर और बांका में भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम रहेगा सक्रिय
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
दिल्ली में बादल, फिर बढ़ेगी गर्मी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को आंशिक बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि अगले दो दिनों में तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट
IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मणिपुर, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार और लद्दाख सहित 17 राज्यों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं 8 से 12 जून के बीच राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू चलने का भी अनुमान है।