नहर में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत, 20 घंटे बाद मिल शव

Edited By Updated: 07 Jun, 2026 06:41 PM

three brothers drown in canal bodies recovered after 20 hours

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की नदरई हजारा नहर में नहाने के दौरान डूबे हाथरस के तीन सगे भाइयों के शव लगभग 20 घंटे तक चले खोज एवं बचाव अभियान के बाद बरामद कर लिए गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पीएसी बाढ़ इकाई और पुलिस की...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की नदरई हजारा नहर में नहाने के दौरान डूबे हाथरस के तीन सगे भाइयों के शव लगभग 20 घंटे तक चले खोज एवं बचाव अभियान के बाद बरामद कर लिए गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पीएसी बाढ़ इकाई और पुलिस की संयुक्त टीम ने तीनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के टिकरी नगला गांव निवासी जयप्रकाश (25), अजय (24) और छोटू (22) शनिवार को अपने मित्र सुमित के साथ नदरई हजारा नहर में नहाने आए थे।

पुलिस के मुताबिक, नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे हालांकि सुमित किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया लेकिन तीनों भाई तेज बहाव में बह गए। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को जयप्रकाश का शव घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर और छोटू का शव लगभग ढाई किलोमीटर दूर बरामद किया गया।

अधिकारी ने बताया कि लगातार तलाशी के बाद तीसरे भाई अजय का शव भी बरामद कर लिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, तीनों भाई खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे और सभी विवाहित थे। उन्होंने बताया कि छोटू का विवाह इस वर्ष 20 फरवरी को एटा जिले के लोधमई गांव निवासी तान्या के साथ हुआ था। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!