LSAT Result 2020- लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट घोषित, लिंक से देखें स्कोरकार्ड

Edited By Updated: 14 Aug, 2020 11:32 AM

lsat result 2020 declared

लॉ स्कूल एडमिशन काउंसिल यानी एलसैक की ओर से लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट यानी एलसैट इंडिया 2020 के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई...

नई दिल्ली- लॉ स्कूल एडमिशन काउंसिल यानी एलसैक की ओर से लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट यानी एलसैट इंडिया 2020 के नतीजों का ऐलान कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते है। इस साल ये परीक्षा 19 जुलाई से 26 जुलाई के बीच आयोजित की गई थी। 

PunjabKesari

देशभर के कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट लॉ कोर्सेज में दाखिले के लिए लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट, इंडिया यानी एलसैट इंडिया का आयोजन किया जाता है। एलसैट इंडिया में हासिल किए गए नंबर कई निजी कॉलेजों द्वारा स्वीकार किए जाते हैं, जिनमें जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल, जेएलयू स्कूल आफ लॉ भी शामिल हैं। कैंडिडेट्स की सुविधा को देखते हुए एलएसएटी परीक्षा 2020 का स्कोरकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है।

ऐसे कर पाएंगे चेक
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए की विभाग की वेबसाइट discoverlaw.excelindia.com/ पर जाएं
वेबसाइट पर दिए गए Result के लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर भरकर सबमिट करें.
आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.
भविष्य के लिए आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले पाएंगे। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!