SBI Recruitment 2021: असिस्टेंट मैनेजर सहित इन पदों पर निकली भर्तियां, 2 सितंबर तक करें आवेदन

Edited By Updated: 13 Aug, 2021 03:13 PM

recruitment for these posts including assistant manager

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में काम करना चाहते हैं तो आपके पास एसबीआई बैंक में नौकरी करने का शानदार मौका है। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सहायक प्रबंधक-इंजीनियर (सिविल) के पद के लिए और सहायक प्रबंधक-इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया...

एजुकेशन डेस्क- अगर आप बैंकिंग सेक्टर में काम करना चाहते हैं तो आपके पास एसबीआई बैंक में नौकरी करने का शानदार मौका है। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सहायक प्रबंधक-इंजीनियर (सिविल) के पद के लिए और सहायक प्रबंधक-इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- www.sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू हो गई है। भर्ती अभियान के जरिए कुल 46 पदों को भरा जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरू होने की तिथि- 13 अगस्त 2021
आवेदन करने की अंतिम तारीख- 2 सितंबर 2021

रिक्त पदों का विवरण
कुल पदों की संख्या- 46 पद
सहायक प्रबंधक-इंजीनियर (सिविल)- 36 पद
सहायक प्रबंधक-इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)- 10 पद

शैक्षणिक योग्‍यता
असिस्‍टेंट मैनेजर- इंजीनियर (सिविल):
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदारों को सिविल इंजीनियरिंग में 60 फीसदी अंक के साथ बैचलर डिग्री में पास होना अनिवार्य है।
असिस्‍टेंट मैनेजर- इंजीनियर (इलेक्‍ट्र‍िकल): इलेक्‍ट्रिकल इंजीनियरिंग में 60 फीसदी अंक के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

उम्र सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 31 साल से लेकर 30 साल के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2021 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन फीस
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा. जबकि एससी/ एसटी / पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है

कैसे होगा चयन
जारी हुई नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इसकी लिखित परीक्षा 25 सितंबर को होगी। कॉल लेटर 13 सितंबर को जारी किए जाएंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!