Share Market Today: 2 बड़ी खबरें और शेयर बाजार में शानदार तेजी, 544 अंक उछला सेंसेक्स

Edited By Updated: 16 Jun, 2026 03:33 PM

two major developments trigger a spectacular stock market rally

मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 544.15 अंक उछल कर 76,808.48 पर के स्तर पर आ गया। वहीं निफ्टी में 135.25 अंक की तेजी आई, ये 23,989.15 के स्तर पर बंद हुआ।

बिजनेस डेस्कः मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 544.15 अंक उछल कर 76,808.48 पर के स्तर पर आ गया। वहीं निफ्टी में 135.25 अंक की तेजी आई, ये 23,989.15 के स्तर पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में तेजी की दो मुख्य वजहें....

बाजार में आई इस के पीछे दो बड़ी खबरें हैं। पहली खबर कतर से आई, जिसने ऊर्जा बाजार की सबसे बड़ी चिंता को काफी हद तक कम कर दिया। कतर ने कहा कि होर्मुज खुलने के बाद वह एक महीने के भीतर अपनी LNG उत्पादन क्षमता का 50 फीसदी हिस्सा बहाल कर देगा। इसके साथ ही दो महीने के भीतर 80 फीसदी गैस उत्पादन फिर से शुरू करने का लक्ष्य भी रखा गया है।

इस खबर का असर कमोडिटी मार्केट  में दिखा और कच्चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल के नीचे फिसल गया। तेल के दाम गिरते ही भारतीय बाजार में खरीदारी बढ़ गई। 

दूसरी बड़ी खबर Goldman Sachs ने दी। बैंक ने होर्मुज के दोबारा खुलने की उम्मीद से 2026 और 2027 के लिए तेल कीमतों का अनुमान घटा दिया। Goldman ने 2026 की चौथी तिमाही के लिए ब्रेंट क्रूड का लक्ष्य 90 डॉलर से घटाकर 80 डॉलर प्रति बैरल कर दिया है। वहीं, 2027 का औसत अनुमान 80 डॉलर से घटाकर 75 डॉलर कर दिया गया है। WTI के लिए भी 2027 का अनुमान 70 डॉलर प्रति बैरल रखा गया है।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 200.05 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। सेंसेक्स सोमवार को 736.38 अंक और निफ्टी 231 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!