Daily Horoscope: आज बन रहा है इन राशियों के किस्मत बदलने का विशेष संयोग
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Jun, 2026 07:56 AM

मेष : कोर्ट-कचहरी में हाकिमों का रुख तथा रवैया सॉफ्ट रहेगा तथा वे आपके पक्ष,
मेष : कोर्ट-कचहरी में हाकिमों का रुख तथा रवैया सॉफ्ट रहेगा तथा वे आपके पक्ष, आपकी बात को ध्यान के साथ सुनेंगे।
वृष: बड़े लोग मेहरबान, सॉफ्ट-सपोर्टिव रहेंगे, शत्रु भी आपके समक्ष टिकने की हिम्मत न कर सकेंगे, तेज-प्रभाव दबदबा बना रहेगा।
मिथुन: ड्रिंक्स, कैमिकल्स, रंग-रोगन, पैट्रोलियम तथा सी प्रॉडक्ट्स का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
कर्क : व्यापार तथा कामकाज की दशा सुखद, कोशिशों प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, खुशदिल मूड के कारण आपको हर काम सहज दिखेगा।
सिंह : ध्यान रखें कि उलझनों के कारण आपकी बनी बनाई प्लानिंग न उखड़-बिगड़ जाए, सफर भी न करना ठीक रहेगा।
कन्या : सितारा धन लाभ वाला, कामकाजी टूरिंग भी लाभ देगी, यत्न करने पर कोई कारोबारी समस्या राह से हट सकती है।
तुला: सरकारी गैर-सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, अफसरों के रुख में लचक तथा सॉफ्टनैस रहेगी, इरादों में कामयाबी।
वृश्चिक: धार्मिक कामों के साथ लगाव, कथा-वार्ता, भजन-कीर्तन सुनने में रुचि, अर्थ दशा भी बेहतर रहेगी मगर गिरने-फिसलने का डर।
धनु : सितारा सेहत के लिए कमजोर, इसलिए नाप-तौल कर खान-पान करना सही रहेगा, किसी के झमेले में भी न फंसें।
मकर: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, फैमिली फ्रंट पर मधुरता-सौहार्द बना रहेगा।
कुंभ: किसी मजबूत शत्रु के टकरावी मूड के कारण आपकी परेशानियां बढ़ने का डर, मन भी अशांत-परेशान रहेगा।
मीन : संतान का सहयोगी रुख आपकी किसी समस्या को संवारने में मददगार हो सकता है, मान-सम्मान की प्राप्ति।