कन्नूर से जेद्दा जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान इंजन में खराबी के बाद वापस लौटी

Edited By Updated: 16 Jun, 2026 12:11 PM

air india express flight bound for jeddah returned after an engine malfunction

कन्नूर से जेद्दा जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान विमान के इंजन में खराबी के कारण मंगलवार को रवाना होने के दो घंटे के भीतर ही वापस लौट आई। हवाई अड्डा के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: कन्नूर से जेद्दा जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान विमान के इंजन में खराबी के कारण मंगलवार को रवाना होने के दो घंटे के भीतर ही वापस लौट आई। हवाई अड्डा के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि 180 से अधिक यात्रियों को लेकर इस विमान ने सुबह सात बजकर 40 मिनट पर कन्नूर हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के लगभग दो घंटे बाद पायलट ने इंजन की चेतावनी वाली लाइट (इंजन वार्निंग लाइट) जलती देखी और वापस लौटने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ''उड़ान कन्नूर में सुरक्षित रूप से उतर गई और सभी यात्री ठीक हैं।'' उन्होंने बताया कि विमान की जांच करने पर पता चला कि उसके 'फ्यूल फिल्टर' में कुछ खराबी थी। सूत्रों ने बताया कि उतरने से पहले विमान ने ईंधन कम करने के लिए कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!