Daily horoscope : सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगी ये राशियां, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 15 Jun, 2026 09:17 AM

मेष- व्यापारिक तथा कामकाजी दशा अच्छी, कोशिशों, मनोरथों, संकल्पों में कामयाबी
मेष- व्यापारिक तथा कामकाजी दशा अच्छी, कोशिशों, मनोरथों, संकल्पों में कामयाबी मिलेगी मगर शीत वस्तुएं कम इस्तेमाल करें।
वृष- आमतौर पर स्ट्रांग सितारा आपको हर फ्रंट पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, विरोधी कमजोर मगर घटिया साथियों से फासला रखना जरूरी।
मिथुन- पूरा परहेज रखने के बावजूद पेट कुछ अपसैट सा रह सकता है, किसी पर ज्यादा भरोसा भी न करना ठीक रहेगा।
कर्क- कोई जायदादी काम हाथ में लेने पर बेहतर नतीजा मिलेगा, व्यापार, कारोबार के किसी काम के लिए भाग-दौड़ सफल रहेगी।
सिंह- आम सितारा सुदृढ़, उत्साह, हिम्मत तथा संघर्ष शक्ति बनी रहेगी, शत्रु कमजोर रहेंगे, मगर अपने क्रोध पर कंट्रोल रखें।
कन्या- व्यापारिक तथा कामकाजी कामों की दशा संतोषजनक, इरादों में मजबूती, फैमिली फ्रंट पर तालमेल, सद्भाव, सहयोग बना रहेगा।
तुला- पेट के मामले में सावधानी रखनी जरूरी, मौसम के एक्सपोइयर से भी अपना बचाव रखना ठीक रहेगा, नुक्सान-परेशानी का डर।
वृश्चिक- धार्मिक कामों को करने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने, कथा वार्ता, भजन कीर्तन सुनने में जी लगेगा, कामकाजी दशा भी तसल्ली बख्श रहेगी।
धनु- मन अशांत, परेशान, अस्थिर तथा डिस्टर्ब सा रह सकता है, इसलिए आप चाह कर भी कोई नई कोशिश शुरू न कर सकेंगे।
मकर- सितारा आमदन वाला, अर्थ दशा भी कंफर्टेबल रहेगी, कामकाजी कामों के लिए आपकी मेहनत तथा भाग-दौड़ अच्छा रिजल्ट देगी।
कुंभ- सितारा जमीनी काम संवारने तथा हर फ्रंट पर बेहतरी करने वाला, तेज प्रभाव, दबदबा बना रहेगा, शत्रु कमजोर, तेजहीन, प्रभावहीन बने रहेंगे।
मीन- आम सितारा धन लाभ तथा कारोबारी काम संवारने वाला, मगर साढ़सती भी विपरीत तथा प्रतिकूल हालात बनाती रह सकती है।