शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 736 अंक उछलकर 76,264 पर बंद, निफ्टी 23,850 के पार

Edited By Updated: 15 Jun, 2026 03:34 PM

strong rally in the stock market bse surges 736 points

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स करीब 1300 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी भी 24000 के पार पहुंच गया।

बिजनेस डेस्कः वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स करीब 1300 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी भी 24000 के पार पहुंच गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 736.38 अंक की तेजी के साथ 76,264.33 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 231 अंक की बढ़त रही, ये 23,853.90  पर बंद हुआ। 
 

शेयर बाजार में तेजी के कारण...

अमेरिका-ईरान के बीच डील

बाजार में तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरानी के बीच तनाव कम होने की उम्मीद मानी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि दोनों देशों के बीच संघर्ष समाप्त करने और होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से आवाजाही फिर से शुरू करने के लिए एक शुरुआती समझौते पर पहुंच गए हैं। इसने दुनिया भर के मार्केट में रौनक बिखेर दी।

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट

भूराजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद के चलते कच्चे तेल की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड करीब 5% टूटकर प्रति बैरल $83 और अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट भी 5% से अधिक गिरकर $80 पर आ गया। शुक्रवार को दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में 3% से ज्यादा की गिरावट आई थी।

रुपए में मजबूती

कच्चे तेल में नरमी और वैश्विक माहौल बेहतर होने के कारण भारतीय करेंसी को भी समर्थन मिला। रुपया एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 43 पैसे मजबूत होकर खुला।

एशियाई बाजारों में जोरदार रुझान

सिर्फ भारतीय बाजार ही नहीं, बल्कि एशिय के प्रमुख शेयर बाजारों में भी मजबूत खरीदारी देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5-5% से अधिक, इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट 4% से अधिक, ताइवान का ताइवान वेटेड ढाई फीसदी से अधिक, सिंगापुर का स्ट्रेट टाइम्स और चीन का शंघाई कंपोजिट 1-1% मजबूत है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!