2026 में दिखेंगी बॉलीवुड की ये 5 नई जोड़ियां, फ्रेश केमिस्ट्री और नए चेहरों पर टिकी दर्शकों की नजर

Edited By Updated: 19 Aug, 2026 11:56 AM

2026 new on screen pairs fresh couples from bollywood

2026 में बॉलीवुड की कई नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियां दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। जानिए अभय वर्मा-राशा थडानी से लेकर वेदांग रैना-नौमिका तक कौन-कौन सी नई जोड़ियां चर्चा में हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। वर्ष 2026 में बॉलीवुड, कई नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियों के साथ दर्शकों के लिए भी काफी कुछ नया और रोमांचक लेकर आ रहा है। फिलहाल नए कलाकारों से लेकर पहली बार साथ नज़र आने वाले युवा सितारों तक, इन सभी फ्रेश जोड़ियों को लेकर अभी से दर्शकों में काफी उत्सुकता है। तो आइए नज़र डालते हैं 2026 की कुछ बहुप्रतीक्षित नई जोड़ियों पर।

अभय वर्मा और राशा थडानी – 'लईकी लइका'
अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का ध्यान खींच चुके अभय वर्मा अब 'लायका लायकी' में राशा थडानी के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। दोनों की युवा और फ्रेश अपील ने इस जोड़ी को पहले ही चर्चा में ला दिया है। दर्शक यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री कहानी को किस तरह खास बनाती है।

सुभान नाडियाडवाला और कियारा बोस रॉय – ऐसी दीवानगी
'ऐसी दीवानगी' में सुभान नाडियाडवाला और कियारा बोस रॉय की नई जोड़ी देखने को मिलेगी। दोनों कलाकार एक साथ पर्दे पर नई शुरुआत कर रहे हैं और उनकी ताज़गी भरी जोड़ी दर्शकों के बीच खास आकर्षण पैदा कर सकती है। यह जोड़ी 2026 की चर्चित नई जोड़ियों में शामिल होने की क्षमता रखती है।

विशाल जेठवा और अनीत पड्डा – शक्ति शालिनी
अपनी दमदार अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले विशाल जेठवा, उभरती अभिनेत्री अनीत पड्डा के साथ 'शक्ति शालिनी' में नज़र आनेवाले हैं। दोनों कलाकार अपने किरदारों में गहराई और अलग-अलग रंग भरने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होगा।

राघव जुयाल और कोमल पावस्कर – इकाई
अपनी अलग स्क्रीन प्रेजेंस और शानदार बहुमुखी प्रतिभा के लिए मशहूर राघव जुयाल, 'इकाई' में डेब्यू कर रहीं कोमल पावस्कर के साथ नज़र आएंगे। यह फ्रेश जोड़ी दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर रही है। माना जा रहा है कि दोनों के बीच की नई डायनेमिक फिल्म के प्रमुख आकर्षणों में से एक होगी।

वेदांग रैना और नौमिका – जान है तू मेरी
वेदांग रैना और नौमिका 'जान है तू मेरी' में मुख्य भूमिका में नज़र आनेवाले हैं। फिलहाल दोनों की युवा और फ्रेश जोड़ी को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है। ऐसे में फिल्म में रोमांस के साथ उनकी नई ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों के लिए देखने लायक होगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!