कार्तिक सुब्बाराज की 'डोरोथी' का टाइटल अनाउंसमेंट जारी, TIFF 2026 में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

Edited By Updated: 05 Aug, 2026 12:53 PM

karthik subbaraj dorothy title announcement tiff world premiere

कार्तिक सुब्बाराज की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल अनाउंसमेंट जारी हो गया है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर TIFF 2026 में होगा और 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट ने लेखक-निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल अनाउंसमेंट जारी कर दिया है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2026 के प्रतिष्ठित सेंटरपीस सेक्शन में होगा। इसके बाद यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इलैयाराजा का संगीत और दमदार स्टारकास्ट
कार्तिक सुब्बाराज के निर्देशन में बनी यह उनकी 10वीं फीचर फिल्म है। फिल्म का ओरिजिनल म्यूजिक दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा तैयार किया है, जो उनके करियर की 1540वीं फिल्म है। फिल्म में सनंथ, ऋषिकांत और कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिलीज किए गए टाइटल पोस्टर में भारतीय हाईवे ट्रक आर्ट की झलक देखने को मिलती है, जो फिल्म की भावनात्मक और सांस्कृतिक यात्रा का संकेत देती है।

'डोरोथी' में पहचान, जाति और इंसानियत की कहानी
कार्तिक सुब्बाराज ने कहा कि 'डोरोथी' एक ऐसी कहानी है, जिसे वह लंबे समय से पर्दे पर लाना चाहते थे। उनके मुताबिक फिल्म दोस्ती, प्यार, पहचान, जाति, मर्दानगी और करुणा जैसे संवेदनशील विषयों को बेहद मानवीय अंदाज में पेश करती है। वहीं जियो स्टूडियोज़ की प्रेसिडेंट ज्योति देशपांडे ने कहा कि यह फिल्म स्थानीय संस्कृति से जुड़ी होने के बावजूद वैश्विक दर्शकों से भावनात्मक रूप से जुड़ने की क्षमता रखती है। सिख्या एंटरटेनमेंट की गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने भी इसे मानवीय संवेदनाओं से भरपूर कहानी बताया।

चार साल बाद तमिल सिनेमा में सिख्या की वापसी
डोरोथी' का निर्माण ज्योति देशपांडे, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने धम्मम फिल्म्स के सहयोग से किया है। यह फिल्म सिख्या एंटरटेनमेंट की चार साल बाद तमिल सिनेमा में वापसी भी है। मेकर्स को उम्मीद है कि TIFF में प्रीमियर के बाद यह फिल्म दुनियाभर के दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाएगी।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!