यूएई में बैन, PIL के बावजूद भारत में धूम मचा रही आखिरी सवाल, राष्ट्रपति भवन में होगी स्क्रीनिंग

Edited By Updated: 17 May, 2026 01:57 PM

aakhri sawaal becomes talk of the nation rashtrapati bhavan screening announc

यूएई में बैन होने और फिल्म के खिलाफ PIL दाखिल होने के बावजूद, भारत में इसे मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स इस बात का संकेत है कि फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक ऐसा मुद्दा उठाती है जो सीधे समाज और आम आदमी से जुड़ता है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। यूएई में बैन, फिल्म रोकने के लिए PIL दायर… लेकिन भारत में संजय दत्त स्टारर ‘आखिरी सवाल’ को लेकर लोगों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्म देख इसकी सराहना की थी, वहीं अब आज राष्ट्रपति भवन में भी इसकी विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जा रही है।

एक तरफ जहां फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे, वहीं दूसरी तरफ आम दर्शकों से लेकर बड़े राजनीतिक और सरकारी चेहरों तक हर कोई इसे देखने पहुंच रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है आखिर ‘आखिरी सवाल’ में ऐसा क्या है, जिसे देखने के बाद हर कोई प्रतिक्रिया देने पर मजबूर हो रहा है?
 

यूएई में बैन होने और फिल्म के खिलाफ PIL दाखिल होने के बावजूद, भारत में इसे मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स इस बात का संकेत है कि फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक ऐसा मुद्दा उठाती है जो सीधे समाज और आम आदमी से जुड़ता है।
 

आखिरी सवाल का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर अभिजीत मोहन वरंग ने किया है। फिल्म को निखिल नंदा प्रस्तुत कर रहे हैं। इसका निर्माण निखिल नंदा और संजय दत्त ने किया है, जबकि सह-निर्माता पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद हैं। फिल्म की कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!