Edited By Prachi Sharma,Updated: 18 May, 2026 02:04 PM

Twisha Sharma Death Case : हाल ही में इंडिया में कुछ ऐसा हुआ है, जिसने पूरे इंडिया में तहलका मचा दिया है। यूपी की रहने वाली इंफ्लुएंसर और मॉडल ट्विशा शर्मा की 12 मई को भोपाल में फंदे से लटकी मिली।
Twisha Sharma Death Case : हाल ही में इंडिया में कुछ ऐसा हुआ है, जिसने पूरे इंडिया में तहलका मचा दिया है। यूपी की रहने वाली इंफ्लुएंसर और मॉडल ट्विशा शर्मा की 12 मई को भोपाल में फंदे से लटकी मिली। जैसे ये खबर बाहर आई, हर जगह तहलका मच गया क्योंकि ट्विशा के परिवार वालों का कहना है कि उसने खुद सुसाइड नहीं किया है, बल्कि उसको मारा गया है। इसी के साथ उनका कहना है कि ससुराल वालो को प्रताड़ना की वजह से ट्विशा शर्मा को ये सब करना पड़ा। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला -
ट्विशा शर्मा के केस में आया नया ट्विस्ट
ट्विशा शर्मा जो कि पेशे से एक मॉडल और इंफ्लुएंसर थी, 12 मई को फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी है। बता दें कि दिसंबर 2025 को ही उनकी शादी क्रिमिनल वकील समर्थ सिंह से हुई थी। उनकी मौत के बाद ससुराल वालों ने बताया कि ट्विशा 2 महीने की प्रेग्नेंट थीं लेकिन पोस्टमॉर्टम में सच्चाई कुछ और ही निकली। डॉक्टर्स ने बताया कि एक हफ्ते पहले ही ट्विशा की प्रेगनेंसी खत्म करवाई गई थी। इसी के साथ लड़की के परिवार वालों का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने जबरन ट्विशा का एबॉर्शन करवाया है।
सुसराल पर लगाए बड़े आरोप
आपको बता दें कि ट्विशा का ससुर एक रिटायर्ड जज है और उनका पति बहुत बड़ा वकील है। ट्विशा के परिवार वालों का कहना है कि सास, ससुर और पति तीनों ने मिलकर उसके साथ ऐसा किया है और इतना ही नहीं उन्होंने हमारी बेटी ट्विशा के चरित्र पर भी बहुत से सवाल उठाए हैं। इसी के साथ इस घर में रहते को ट्विशा को मेन्टल टॉर्चर का भी सामना करना पड़ा।
इसी दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक और बड़ी अपडेट आई है कि ट्विशा की मौत से पहले भी उनके शरीर पर बहुत से निशान थे, जिससे ये साबित होता है कि वो खुद नहीं मरी हैं बल्कि उसकी हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

कौन थीं ट्विशा शर्मा ?
आपको बता दें कि 2012 में ट्विशा शर्मा ने मिस पुणे का खिताब जीता था और वो पेशे से मॉडल थीं। इसी के साथ ट्विशा का सोशल मीडिया पर भी बहुत नाम था।