Edited By Prachi Sharma,Updated: 18 May, 2026 05:54 PM

Poonam Dhillon Life: पूनम ढिल्लों 80's की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थीं। अपनी मेहनत और एक्टिंग के बलबूते पर उन्होंने इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया। हर कोई उनको एक हीरोइन के रूप में देखता है लेकिन इस अदाकारा का सपना कुछ और ही था। हीरोइन बनने के सफर तब...
Poonam Dhillon Life: पूनम ढिल्लों 80's की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक थीं। अपनी मेहनत और एक्टिंग के बलबूते पर उन्होंने इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया। हर कोई उनको एक हीरोइन के रूप में देखता है लेकिन इस अदाकारा का सपना कुछ और ही था। हीरोइन बनने के सफर तब शुरू हुआ जब मिस यंग इंडिया का कम्पटीशन जीतने के बाद यश चोपड़ा की नजर इनके ऊपर पड़ी। इसके बाद इनके करियर ने आसमान छू लिया और सबसे पहले त्रिशूल मूवी में काम किया। इस फिल्म को करने के बाद मानो उनकी किस्मत बदल गई और उन्हें कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा। प्रोफेशनल लाइफ में तो पूनम ने बहुत नाम कमाया लेकिन जब बात पर्सनल लाइफ पर आई तो उनकी किस्मत ने पूनम का साथ नहीं दिया। तो चलिए जानते हैं क्या था पूरा मामला -
प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया से की पूनम ढिल्लों ने शादी
इंडस्ट्री में अपना नाम का डंका बजाने के बाद पूनम ढिल्लों जाने-माने प्रोड्यूसर अशोक ठकेरिया से अपना दिल लगा बैठीं और उनसे शादी कर ली। एक पार्टी के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और उस दोस्तों को प्यार में बदलने में बिल्कुल देर नहीं लगी।

पति से मिला धोखा
शुरू के नौ साल तो सब सही रहा लेकिन उनके जीवन में अचानक से कुछ ऐसा हुआ कि जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। पूनम के पति का ध्यान अब उनपर नहीं रहा और काम में ज्यादा समय बिताने लगे। इसके बाद अशोक के अफेयर की चर्चा ने दोनों की जिंदगियों को अलग कर दिया।
पति को जलाने के लिए किसी और से की आँखे चार
अपने पति से धोखा मिलने के बाद पूनम पूरी तरह से टूट गई और अपने पति को जलाने हांगकांग के एक बिजनेसमैन किकू के साथ अफेयर शुरू कर लिया।

1997 में हुआ था पूनम का तलाक
इसके बाद उनकी लाइफ इतनी खराब हो गई कि 1997 में पूनम और अशोक ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया।