Aamir Khan का Gauri Spratt को रॉयल सरप्राइज, गिफ्ट की 131 कारीगरों और 256 घंटे में बनी Madagascar Ruby Ring

Edited By Updated: 09 Jul, 2026 11:52 AM

aamir gauri wedding

Aamir Khan and Gauri Spratt : आमिर खान और गौरी ने अपनी शादी को बेहद निजी और सादगीपूर्ण रखा। 5 जुलाई को दोनों ने अभिनेता के घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। इस समारोह में किसी तरह का तामझाम नहीं था।

Aamir Khan and Gauri Spratt : आमिर खान और गौरी ने अपनी शादी को बेहद निजी और सादगीपूर्ण रखा। 5 जुलाई को दोनों ने अभिनेता के घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। इस समारोह में किसी तरह का तामझाम नहीं था। दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत क़ानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शादी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। इस खास मौके पर आमिर के तीनों बच्चे-जुनैद, आयरा और आजाद भी मौजूद रहे, वहीं गौरी के बेटे ने भी इस ख़ुशी में उनका साथ दिया। 

शादी को भले ही सादगी से सम्पन्न किया गया हो लेकिन आमिर ने अपनी दुल्हन के लिए चुने गए खास तोहफे से इस पल को और भी यादगार बना दिया। उन्होंने गौरी  स्प्रैट को एक बेहद दुर्लभ और खास वेडिंग रिंग भेंट की, जिसकी अनोखी डिज़ाइन और खासियत अब हर तरह चर्चा का विषय बनी हुई है। 

आमिर खान ने गौरी को गिफ्ट की खास Ruby Ring
आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के लिए बेहद खास और दुर्लभ प्राकृतिकरूबी से बनी वेडिंग रिंग चुनी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस शानदार अंगूंठी में मेडागास्कर की कैबोशॉन कट  नेचुरल रूबी जड़ी गई है, जो अणि चिकनी गुंबदाकार बनावट और गहरे ऑक्सब्लड लाल रंग के कारण बेहद कीमती मानी जाती है।

लक्ज़री ज्वेलरी ज्वेलरी ब्रांड Qween द्वारा तैयार की गई इस एक्सक्लूसिव रिंग के चारों और 40 असली हीरे जड़े गए हैं, जो इसकी खूबसूरती को और भी खास बनाते हैं। बताया जा रहा है कि इस दुर्लभ गुणवत्ता की रूबी क,को ढूंढने में आमिर खान को करीब तीन महीने का समय लगा क्योंकि इतनी उच्च गुणवत्ता वाली नेचुरल रूबी दुनिया में बेहद कम, लहभग  0.1 प्रतिशत से भी कम, उपलब्ध होती हैं।

 इस अंगूठी को बनाने में लगे 131 कारीगर और 256 घंटे
आमिर खान ने शादी की अंगूठी के लिए QWEEN को चुना। इसके बाद तीन महीने तक खोज जारी रही, जो मेडागास्कर में एक दुर्लभ प्राकृतिक रूबी के साथ खत्म हुई, जो दुनिया में 0.1% से भी ज़्यादा महीन है। फिर 131 हाथों और 256 घंटों में, इसे एक चिकने कैबोकॉन का आकार दिया गया, जो एक क्राउन-इंस्पायर्ड माउंट में सेट था, जो उस महिला के लायक था जिसके लिए इसे बनाया गया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!