Edited By Prachi Sharma,Updated: 05 Jul, 2026 03:25 PM

Aamir Khan and Gauri Spratt Marriage : आज आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसको सबका बेहद इन्तजार था। 5 जुलाई को घर में सिंपल तरीके से आमिर खान और गौरी एक-दूसरे के हो गए हैं।
Aamir Khan and Gauri Spratt Marriage : आज आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसको सबका बेहद इन्तजार था। 5 जुलाई को घर में सिंपल तरीके से आमिर खान और गौरी एक-दूसरे के हो गए हैं। बहुत ही कम और खास लोगों ने इस फंक्शन में शिरकत की। खास बात यह थी की आमिर खान की एक्स पत्नियां भी आमिर खान की शादी अटेंड करने आई थीं। काफी दिनों से जोरों-शोरो से शादी की तैयारियां चल रही थीं और अब आमिर खान की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है।
एक-दूसरे के हुए आमिर खान और गौरी
बहुत ही सादगी से दोनों ने शादी की। इस मौके की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं गौरी और आमिर नीचे जमीन में बैठकर
रजिस्टर्ड मैरिज करते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में खास बात यह है कि दोनों के बीच में गौरी का बेटा भी बैठा हुआ है।
तस्वीर में आमिर खान के बाईं ओर उनके बेटे आज़ाद बैठे दिखाई दे रहे हैं। वहीं आज़ाद के पीछे उनकी मां ज़ीनत नजर आ रही हैं। इसके अलावा फोटो में परिवार के अन्य सदस्य भी इस खास मौके का हिस्सा बनते हुए दिखाई दे रहे हैं।
शादी में शामिल हुए ये लोग
आमिर खान की शादी में लगभग 150 मेहमानों ने शिरकत की। इस दौरान आमिर के सबसे खास दोस्त इरफान पठान, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक राज ठाकरे, बेटी आयरा खान, बेटे जुनैद खान और परिवार के लोग मौदूद थे।
कौन हैं आमिर की बीवी गौरी स्प्रैट?
आपको बता दें कि आमिर खान की बीवी गौरी एक प्रोफेशनल हेयर ड्रेसर हैं। गौरी की भी पहले शादी हो चुकी हैं, हालांकि उनका तलाक हो चुका है और उनका एक आठ साल का बेटा भी है। 2025 में अपने जन्मदिन के दिन आमिर ने पूरी दुनिया से अपनी गर्लफ्रेंड को मिलवाया था और आज 5 जुलाई को दोनों पति-पत्नी के रिश्ते में बंध चुके हैं।