'बंटवारा 1947' का नया कृष्ण पोस्टर रिलीज, 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर इतिहास की दर्दनाक दास्तान होगी पेश

Edited By Updated: 13 Jul, 2026 01:02 PM

aamir khan productions unveils new krishna poster of batwara 1947

फिल्म के निर्माताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर 'बंटवारा 1947' का नया कृष्ण पोस्टर साझा किया। पोस्टर के साथ लिखा गया, "जब दुनिया ने अपने-अपने पक्ष चुन लिए, तब उसने धर्म का रास्ता चुना।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के टीजर के बाद अब मेकर्स ने इसका नया 'कृष्ण पोस्टर' जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है। भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मेकर्स ने जारी किया नया कृष्ण पोस्टर
फिल्म के निर्माताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर 'बंटवारा 1947' का नया कृष्ण पोस्टर साझा किया। पोस्टर के साथ लिखा गया, "जब दुनिया ने अपने-अपने पक्ष चुन लिए, तब उसने धर्म का रास्ता चुना। इस पार्टिशन डे, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में देखिए #Batwara1947." पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है कहानी
'बंटवारा 1947' की कहानी 1940 के दशक के उस दौर को पर्दे पर जीवंत करती है, जब भारत के विभाजन ने लाखों लोगों की जिंदगी बदल दी थी। फिल्म सिर्फ बंटवारे की त्रासदी ही नहीं, बल्कि उस समय इंसानियत, साहस और उम्मीद की मिसाल बने एक किरदार की प्रेरक यात्रा को भी दर्शाती है।

थिएटर मास्टरपीस अब बड़े पर्दे पर
यह फिल्म एक चर्चित थिएटर कृति पर आधारित बताई जा रही है, जिसे अब भव्य सिनेमाई रूप दिया गया है। साथ ही, यह भी चर्चा है कि जिस कहानी को पाकिस्तान में कथित तौर पर बैन बताया जाता है, उसी विषय को बड़े पर्दे पर पेश किया जा रहा है। यही वजह है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

दमदार स्टारकास्ट और अनुभवी टीम
फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन दिग्गज फिल्मकार राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है। इसके गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

14 अगस्त 2026 को होगी रिलीज
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी 'बंटवारा 1947' को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। यह ऐतिहासिक फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी और भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक को बड़े पर्दे पर पेश करेगी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!