अरबों की दौलत के मालिक हैं बॉलीवुड के Mr. Perfectionist, मुंबई से लेकर अमेरिका तक फैला है आमिर खान का बिजनेस

Edited By Updated: 05 Jul, 2026 11:21 AM

aamir khan property

Aamir Khan Net Worth : आज आमिर खान अपनी लेडी लव गौरी के संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अपनी शादी की वजह से आमिर खान काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। अपनी मेहनत के बलबूते उन्होंने इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है। फ़िल्मी सफर के साथ-साथ उन्होंने...

Aamir Khan Net Worth : आज आमिर खान अपनी लेडी लव गौरी के संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अपनी शादी की वजह से आमिर खान काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। अपनी मेहनत के बलबूते उन्होंने इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है। फ़िल्मी सफर के साथ-साथ उन्होंने करोड़ों की संपत्ति भी अर्जित की है। फिल्मों, प्रोडक्शन और अन्य निवेशों के जरिए उन्होंने एक मजबूर आर्थिक साम्राज्य खड़ा किया है। इसी बीच आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आमिर खान की कुल संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल कैसी है।

Aamir Khan Property

कितनी है आमिर खान की संपत्ति
रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान अरबों-खरबों के मालिक हैं। उनके पास लगभग 1,862 करोड़ रुपये यानी 200 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। फिल्मों, विज्ञापनों से उन्होंने बहुत नाम और पैसा कमाया है। 

भारत से लेकर विदेश तक फैली हुई हैं आलीशान संपत्तियां
आमिर खान ने रियल एस्टेट में काफी इन्वेस्ट किया हुआ है। सबसे पहले आपको बता दें कि उनके पास मुंबई में एक समुद्र के सामने एक आलीशान बंगला है। इसकी कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये के आस-पास है। इसी के साथ उन्होंने इसी एरिया में एक और आलीशान अपार्टमेंट भी खरीदा है, उसकी कीमत 9.75 करोड़ रुपये है। इसके अलावा मुंबई के हिल व्यू, बेला विस्टा और मरीना अपार्टमेंट्स जैसी प्रीमियम लोकेशंस पर भी उनके नाम कई लग्जरी फ्लैट्स हैं। वहीं, शहर की भागदौड़ से दूर महाराष्ट्र के मनोरम हिल स्टेशन पंचगनी में उनका लगभग 7 करोड़ रुपये का शानदार फार्महाउस भी मौजूद है।

Aamir Khan Property

आमिर खान के पास है 22 पैतृक घर
आमिर खान की संपत्ति सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं हैं। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहबाद में भी उनके परिवार की पैतृक जायदाद मौजूद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इलाके में उनके नाम करीब 22 मकान हैं। इसी के साथ उनके साथ पास अमेरिका में भी प्रॉपर्टी है। उनके पास लॉस एंजिल्स के प्रतिष्ठित बेवर्ली हिल्स इलाके एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 75 करोड़ रुपए है। 

आज दूल्हा बनेंगे आमिर खान
आज आमिर खान अपनी लव गौरी के साथ शादी करेंगे। 20 साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। आमिर खान अपने घर पर ही निजी तरीके से शादी करेंगे। 

Aamir Khan Property

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!