विक्रांत मैसी ने बताया ‘मुसाफिर कैफे’ का खास प्लान, पहाड़ों में बनेगा क्रिएटिविटी और सुकून का ठिकाना

Edited By Updated: 28 Sep, 2026 05:03 PM

actor vikrant massey plans real life musafir cafe in himachal and uttarakhand

नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेता और प्रोड्यूसर विक्रांत मैसी इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट ‘मुसाफिर कैफे’ को लेकर चर्चा में हैं।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नेशनल अवॉर्ड विनर अभिनेता और प्रोड्यूसर विक्रांत मैसी इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट ‘मुसाफिर कैफे’ को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज में चंदर के किरदार को दर्शकों से मिले प्यार के बाद अब विक्रांत मैसी ने इसकी दुनिया को स्क्रीन से बाहर लाने की तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला और उत्तराखंड में दो असल जिंदगी के ‘मुसाफिर कैफे’ बनाने पर काम कर रहे हैं। इन कैफे की थीम सीरीज में दिखाए गए कैफे से प्रेरित होगी।

कैफे के साथ बनेगी आर्टिस्ट रेजिडेंसी
मुसाफिर कैफे को सिर्फ खाने-पीने की जगह तक सीमित नहीं रखा जाएगा। यहां आने वाले लोग कॉफी और खाने का आनंद लेने के साथ किताबें पढ़ सकेंगे और प्रकृति के बीच सुकून के कुछ पल बिता सकेंगे। इसके अलावा, इन जगहों पर आर्टिस्ट रेजिडेंसी की भी योजना है, जहां कलाकार और क्रिएटिव लोग रहकर अपने प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्टिस्ट्स के ठहरने के लिए करीब 20 कमरों की योजना बनाई जा रही है।

दिव्या प्रकाश दुबे की किताब से जुड़ा है कनेक्शन
विक्रांत मैसी ने बताया कि यह आइडिया ‘मुसाफिर कैफे’ को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद आया। हालांकि, पहाड़ों में कैफे खोलने की फैंस की इच्छा के बीच उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दिव्या प्रकाश दुबे की किताब ‘मुसाफिर कैफे’ को ट्रिब्यूट देने के लिए पहले ही कुछ ऐसे कैफे बनाए जा चुके हैं। विक्रांत के मुताबिक, उन्होंने दिव्या प्रकाश दुबे, शो की क्रिएटर शरण्या राजगोपाल और कलेक्टिव आर्टिस्ट्स नेटवर्क के फाउंडर विजय सुब्रमण्यम के साथ मिलकर शो के ऑन-स्क्रीन अनुभव को वास्तविक जिंदगी में उतारने के आइडिया पर चर्चा की थी।

अगले साल गर्मियों तक लॉन्च करने की तैयारी
विक्रांत मैसी की योजना इन कैफे को ऐसी जगह के रूप में विकसित करने की है, जहां लोग शहर की भागदौड़ से दूर प्रकृति के बीच वक्त बिता सकें और कलाकारों को रचनात्मक काम के लिए शांत माहौल मिल सके। अभिनेता ने संकेत दिया है कि वह अगले साल गर्मियों तक इन कैफे को लॉन्च करना चाहते हैं। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत मैसी जल्द ही ‘व्हाइट’ में नजर आएंगे, जो श्री श्री रविशंकर के जीवन पर आधारित बायोग्राफिकल फिल्म है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!