Edited By Manisha,Updated: 03 Jun, 2026 05:23 PM
जैसे-जैसे टीवीएफ (TVF) की सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ अपनी रिलीज के करीब बढ़ रही है, अलिफिया जाफरी ने टीवीएफ के फाउंडर अरुणाभ कुमार के साथ एक खास पोस्ट शेयर की है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जैसे-जैसे टीवीएफ (TVF) की सीरीज ‘द पिरामिड स्कीम’ अपनी रिलीज के करीब बढ़ रही है, अलिफिया जाफरी ने टीवीएफ के फाउंडर अरुणाभ कुमार के साथ एक खास पोस्ट शेयर की है। भारत के सबसे पसंदीदा और प्रीमियम स्टूडियोज में से एक के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करते हुए अल्फिया जाफरी ने अरुणाभ के प्रति अपना आभार और शुक्रिया जताया है।
भारत के सबसे पसंदीदा और प्रीमियम स्टोरीटेलिंग स्टूडियोज में से एक, द वायरल फीवर (TVF) ने हर जॉनर में अपने असली और दिल को छू लेने वाले कंटेंट से देश भर के लोगों का दिल जीता है। सालों से इस प्रोडक्शन हाउस ने न सिर्फ भारत की कुछ सबसे सफल फ्रेंचाइजी बनाई हैं, बल्कि कई टेलेंटेड एक्टर्स को एक ऐसा प्लेटफॉर्म भी दिया है जो आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे बड़े और चहेते चेहरे बन चुके हैं।
अब जब टीवीएफ अपनी आने वाली कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' की रिलीज की तैयारियों में जुटा है, फिल्म निर्माता रूमी जाफरी की बेटी और एक्ट्रेस अल्फिया जाफरी ने इस स्टूडियो के साथ अपने एक्टिंग के सफर की शुरुआत को लेकर सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह टीवीएफ के शोज़ को देखते हुए ही बड़ी हुई हैं। किसी भी एक्टर के लिए इसे एक ड्रीम स्टार्ट (सपनों जैसी शुरुआत) बताते हुए उन्होंने टीवीएफ के फाउंडर अरुणाभ कुमार का शुक्रिया अदा किया। अलिफिया ने अरुणाभ को लगातार मिलने वाले गाइडेंस और सपोर्ट के लिए थैंक यू कहा और उन्हें अपनी 'गाइडिंग लाइट' (मार्गदर्शक) बताया, जिनकी देखरेख में उन्होंने पहली बार कैमरे का सामना किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Alfia Jafry (@alfia_j)
तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "इसे ज़ोर से बोलना अब भी थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन मेरा पहला एक्टिंग प्रोजेक्ट 'द वायरल फीवर' (TVF) के साथ है। हममें से कई लोगों की तरह, मैं भी उनकी कहानियों को देखते हुए बड़ी हुई हूँ, और हमेशा इस बात की तारीफ करती थी कि उनकी राइटिंग और स्टोरीटेलिंग कितनी आसानी से दर्शकों और अलग-अलग पीढ़ियों से जुड़ जाती है। इसलिए भारत के सबसे पसंदीदा और प्रीमियम स्टूडियोज में से एक के साथ अपने एक्टिंग के सफर की शुरुआत करना, सच में एक ऐसा स्टार्ट है जिसका सपना हर एक्टर देखता है, और यह बेहद खास महसूस कराता है। सबसे अच्छी बात यह है कि टीवीएफ के साथ होने वाले मेरे कई कोलाबोरेशंस में से यह तो बस पहला है!
जब आप किसी बिल्कुल नई चीज़ में कदम रखते हैं, तो नर्वसनेस, अजीब सा लगना, एक्साइटमेंट... यह सब कुछ होता है। लेकिन मैं अरुणाभ कुमार सर की सच में शुक्रगुज़ार हूँ कि उन्होंने मेरा साथ दिया और कैमरे के सामने आने से पहले मेरी 'गाइडिंग लाइट' बने। अरुणाभ सर के बिना मैं शायद खो जाती और कंफ्यूज हो जाती, हर अच्छे-बुरे वक्त में आप वहाँ मौजूद थे! थैंक यू। इस प्रोजेक्ट से बहुत कुछ सीखने को मिला, बहुत सी चीज़ें पहली बार हुईं और ढेर सारी यादें इससे जुड़ी हैं
इस पूरे सफर के दौरान भरोसा जताने और हौसला बढ़ाने के लिए विजय कोशी को एक स्पेशल थैंक यू। और श्रेयांश पांडे और आशीष आर. शुक्ला के साथ काम करना मेरे लिए एक बेहद शानदार अनुभव और बहुत बड़ी सीख रहा है। 5 जून को रिलीज हो रही 'द पिरामिड स्कीम' को जरूर देखें।"
द वायरल फीवर (TVF) की मच-अवेटीड कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देने के लिए तैयार है। आशीष आर. शुक्ला और श्रेयांश पांडे के निर्देशन में बनी यह सीरीज हंसी और ड्रामे का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन होने वाली है। इस सीरीज में परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी, शेखर सुमन, अंजन श्रीवास्तव, अलिफिया जाफरी और आशीष राघव जैसे टैलेंटेड कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह शानदार शो 5 जून को सीधे प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होने जा रहा है।
TVF ने हाल ही में 'द डेविल वियर्स प्राडा 2', 'एक दिन', 'शिवाजी', 'पेट्रियट' और नेटफ्लिक्स की 'ग्लोरी' जैसी कई बड़ी ग्लोबल और नेशनल रिलीज को पीछे छोड़ दिया है। बेहतरीन और दिल को छू लेने वाला कंटेंट देने के मामले में टीवीएफ आज पूरे भारत, साउथ सिनेमा और यहां तक कि हॉलीवुड के मुकाबले भी सबसे भरोसेमंद प्रोडक्शन हाउस बनकर उभरा है।
इसके अलावा, 'प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स' के इवेंट में भी टीवीएफ ने अपनी धांसू घोषणाओं से पूरी लाइमलाइट चुरा ली। चाहे 'Vvan' और 'कॉलेज फेस्ट' जैसी फिल्में हों, 'पिरामिड' और 'वंश' जैसे नए शोज़ हों, या फिर दर्शकों के पसंदीदा शोज़ जैसे 'अस्पिरेंट्स', 'पंचायत', 'ग्राम चिकित्सालय', 'सपने वर्सेस एवरीवन' और 'संदीप भैया' के नए सीजन की घोषणा हो, उनका लाइनअप सबसे अलग और धमाकेदार था। इस बेजोड़ शोकेस ने टीवीएफ को उस शाम का असली और सबसे बड़ा विनर बना दिया।