इतनी मोटी लड़की को कोई कैसे काम दे सकता है ? एक्ट्रेस Anjali Anand ने बताया मोटापे की वजह से सुनने पड़ते है तानें

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 02:25 PM

anjali anand body shaming

एक्ट्रेस Anjali Anand का करियर इन दिनों बहुत सुर्खियों में है। आए दिन वो बैक तो बैक बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं। हाल ही में उन्हें रणबीर और आलिया के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया

 एक्ट्रेस Anjali Anand का करियर इन दिनों बहुत सुर्खियों में है। आए दिन वो बैक तो बैक बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं। हाल ही में उन्हें रणबीर और आलिया के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया। इसके बाद उन्होंने बहुत से सीरीज डब्बा कार्टेल और रात जवान है जैसी सीरीज में भी खूब नाम कमाया है। अब वो जल्द ही अजय देवगन के साथ धमाल के चौथे पार्ट में दिखाई देंगी। हाल ही में उनका एक गाना गुलाबी साड़ी रिलीज़ हुआ है और दर्शकों की तरफ से इस गाने को खूब प्यार मिल रहा है। इसी कामयाबी के बीच अंजलि आनंद का दुःख छलका है। इतनी सफलता पाने के बावजूद भी उन्हें लोगों की बहुत बातें सुननी पड़ती हैं। इस मॉडर्न समय में भी उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ता है। 

Anjali Anand Body Shaming

अंजलि ने बताया की सोशल मीडिया पर लोग उन्हें मोटी होने के बहुत तानें देते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो उन्हें खासतौर पर मैसेज कर के ट्रोल करते हैं। 

एक बातचीत के दौरान अंजलि ने अपना दुःख ब्यान करते हुए बताया कि- मेरे से लोग एक ही सवाल करते हैं कि आप ऐसा क्या कर रही हैं, जो लोग आपको काम देने को तैयार हैं। 

Anjali Anand Body Shaming

ऐसा आप क्या करती हो उनके लिए जो लोग आपको काम दे रहे हैं। पतली-पतली फिट और सुन्दर लड़कियां आज भी घर बैठीं काम को तरस रही हैं। 

इसके बाद अंजलि ने बताया कि लोगों का सीधा ईशारा इसी तरफ होता है कि मैं किसी के साथ पक्का सोई होंगी, तभी वो लोग मेरे ऊपर फेवर कर रहे हैं। आज-कल के समय में लोग काम के काबिलियत से नहीं देखते, वो सिर्फ यही देखते है कि शायद मैंने किसी का फेवर किया होगा। मेरा मानना यही है कि मेरे काम की वजह से मुझे काम मिलता है न की साइज की वजह से मुझे रिजेक्ट किया जाता है। 

Anjali Anand Body Shaming

इसके बाद अंजलि ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि लोगों को अपने आप और अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। दूसरों के बारे में सोचना छोड़ दें। यदि आप अपनी लाइफ की मैन लीड हैं तो आप कभी भी कहीं भी हीरोइन बन सकती हैं। 

Anjali Anand Body Shaming
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!