Edited By Prachi Sharma,Updated: 08 Jul, 2026 11:59 AM

Anshula-Rohan Thakkar Reception : बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने मंगलवार शाम पति रोहन ठक्कर के साथ भव्य वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां नवविवाहित...
Anshula-Rohan Thakkar Reception : बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने मंगलवार शाम पति रोहन ठक्कर के साथ भव्य वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देने पहुंची। समारोह की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
अपने वेडिंग रिसेप्शन में अंशुला कपूर ने लाल रंग का खूबसूरत फ्यूजन आउटफिट पहनकर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। वहीं रोहन ठक्कर ब्लैक और गोल्डन रंग के स्टाइलिश परिधान में बेहद आकर्षक नजर आए। दोनों ने मुस्कुराते हुए पैपराजी के सामने कई शानदार पोज दिए और अपनी शानदार केमिस्ट्री से सभी का दिल जीत लिया।
71 की उम्र में भी रेखा लगीं बेहद सुन्दर
इस फंक्शन में सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी रेखा ने। 71 की उम्र में भी उनकी खूबसूरती 30 की हसीनाओं को टक्कर दे रही थीं। व्हाइट और गोल्ड कांजीवरम साड़ी में रेखा ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
पौधा लेकर रिसेप्शन में पहुंचे जैकी श्रॉफ
अंशुला कपूर के ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड के जाने-माने स्टार जैकी श्रॉफ ने भी शिरकत की। चेहरे पर ख़ुशी और हाथों में एक पौधा लेकर जैकी श्रॉफ ने फंक्शन में चार-चांद लगा दिए। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का बंद-गला सूट पहना हुआ था।
जाह्नवी कपूर को देखकर आई श्री देवी की याद
अंशुला के रिसेप्शन में जाह्नवी कपूर ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी। लैवेंडर-गोल्ड कलर शिमरी साड़ी पहनकर उन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। चेहरे पर मासूमियत और सुंदरता देखकर फैंस को श्री देवी की याद आ गई /
रितेश और जेनेलिया बने कपल गोल्स
रितेश बॉलीवुड की सबसे बेस्ट जोड़ियों में से एक हैं। लोगों को दोनों की केमिस्ट्री बहुत बेहतरीन लगती है। हाल ही में दोनों अंशुला के रिसेप्शन में पहुंचे। उनकी साथ में एंट्री ने बहुत सुर्खियां बटोरीं। इस दौरान जेनेलिया ने शिमरी एम्ब्रॉइडरी वाली ड्रेस पहनी थी, उनके पति ने नेवी कलर का बंदगला सूट पहना हुआ था।
भूमि पेडनेकर ने पहुंचकर फंक्शन में लगाए चार चांद
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के वेडिंग रिसेप्शन में स्टाइलिश अंदाज में पहुंचीं। इस खास मौके पर उन्होंने ब्लैक और सिल्वर रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थीं। अपने लुक को उन्होंने मैचिंग ज्वेलरी, सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल और दमकते मेकअप के साथ पूरा किया, जिसने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।
बहन शनाया कपूर लगीं गॉर्जियस
अपनी कजिन अंशुला कपूर ने वेडिंग रिसेप्शन में शनाया कपूर ने भी बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आई।