Edited By Prachi Sharma,Updated: 02 Jul, 2026 06:27 PM

Anshula Kapoor : कपूर खानदान में जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर की बहन अंशुला जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। पिछले वर्ष में उन्होंने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग सगाई की थी और अब वो जल्दी शादी...
Anshula Kapoor : कपूर खानदान में जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली हैं। बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर की बहन अंशुला जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। पिछले वर्ष में उन्होंने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग सगाई की थी और अब वो जल्दी शादी करने वाले हैं। खबरों के मुताबिक जुलाई की शुरुआत में ही अंशुला रोहन के साथ सात फेरे लेंगी। वहीं, उनकी शादी की तारीख भी अब सामने आ गई है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
6 जुलाई को अंशुला कपूर करेंगी शादी
आपको बता दें कि 21 जून से उनकी शादी की रस्में शुरू हो गईं थी। माता की चौकी के साथ उन्होंने इस शुभ कार्य की शुरुआत की। इस फंक्शन पर जाह्नवी कपूर से लेकर अर्जुन कपूर ने शिरकत की। अब इसके बाद शादी की डेट भी सामने आ गई है, दोनों 6 जुलाई 2026 को शादी करेंगे।
बोनी कपूर ने बताई शादी की डेट
अंशुला के पिता बोनी कपूर ने खुद IWMBuzz से बातचीत के दौरान बताया की उनकी बेटी अंशुला 6 जुलाई को रोहन ठक्कर की दुल्हन बनेगी। इसी के साथ बोनी ने बताया कि बताया जा रहा है कि यह विवाह दोनों परिवारों की परंपराओं और रीति-रिवाजों का सम्मान करते हुए संपन्न होगा। शादी से जुड़ी सभी प्रमुख रस्में एक ही दिन आयोजित की जाएंगी।

सितारों के लिए स्पेशल की जाएगी कॉकटेल पार्टी
खबरों के मुताबिक एक दिन में ही शादी की सारी रस्में पूरी कर दी जाएंगी और इसके बाद खासतौर पर एक कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इस पार्टी में बड़े-बड़े सितारों को मेला लगेगा।
कौन है रोहन ठक्कर ?
आपको बता दें की अंशुला कपूर के होने वाले पति और कपूर खानदान के होने वाले दामाद रोहन ठक्कर ने कैलिफोर्निया से खासतौर पर राइटिंग का कोर्स किया है। फ़िलहाल इस समय वो करण जोहर की कंपनी संग काम कर रहे हैं।
