प्यार की नई मिसाल बने एक्टर Ashok Saraf, 78 की उम्र में पत्नी संग फिर रचाई शादी, देखें तस्वीरें

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 04:38 PM

ashok saraf marriage

Ashok Saraf : बॉलीवुड के फेमस एक्टर अशोक सराफ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। ऐसा इस वजह से क्योंकि  78 की उम्र में उन्होंने फिर से शादी कर ली है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी संग तस्वीरें शेयर की है

Ashok Saraf : बॉलीवुड के फेमस एक्टर अशोक सराफ इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। ऐसा इस वजह से क्योंकि  78 की उम्र में उन्होंने फिर से शादी कर ली है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी संग तस्वीरें शेयर की है और जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाई हैं। फोटो देखने के बाद हर कोई सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दे रहा है। 

मराठी सिनेमा में अशोक सराफ का बहुत नाम है। हर रोल में अशोक सराफ ने अपनी एक्टिंग के जरिए इंडस्ट्री में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। अब उन्होंने अपनी पत्नी निवेदिता सराफ संग दोबारा शादी रचा के प्यार की मिसाल कायम कर दी है। बता दें कि दोनों ने 1990 में शादी की थी और अब 37 वर्ष बाद अपनी एनिवर्सरी वाले दिन दोनों ने फिर से शादी की रस्में निभाई हैं। 

Ashok Saraf Marriage

78 की उम्र में दोबारा दूल्हा बने अशोक सराफ 
इस मौके पर अशोक सराफ ने तस्वीरें शेयर की हैं और बहुत प्यारा कैप्शन भी लिखा है- 37 साल बाद भी, जब मैं तुम्हें देखता हूं तो मेरा दिल वैसे ही मुस्कुराता है। मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरी ताकत और हमेशा के लिए मेरे प्यार बने रहने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। शादी की सालगिरह मुबारक हो

अशोक सराफ की लाइफ 
1990 ने अशोक ने निवेदिता संग गोवा के एक मंदिर में फेरे लिए थे। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम अनिकेत सराफ हैं। 

Ashok Saraf Marriage

 कौन है अशोक की पत्नी निवेदिता सराफ ?
एक्टर अशोक को तो हर कोई जानता है लेकिन आपको बता दें कि उनकी बीवी की कोई आम इंसान नहीं हैं। निवेदिता जोशी मराठी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 10 साल की उम्र से ही उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। इनके पिता  गजानन जोशी का भी मराठी सिनेमा में बहुत नाम है। फिल्मो के साथ-साथ निवेदिता ने टीवी सीरियल में भी काम किया है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!