R Madhavan के नाम से लोगों को गुमराह करने की कोशिश, एक्टर ने फैंस को किया सतर्क-जानकारी साझा करने से पहले सोच लें

Edited By Updated: 16 Mar, 2026 10:47 AM

attempt to mislead people using r madhavan name actor alerts fans

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑनलाइन फ्रॉड के काफी मामले देखने को मिलते हैं। यहां तक कि कई बॉलीवुड सेलेब्स भी डिजीटल फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं। वहीं, हाल ही में एक्टर आर. माधवन अपने फैंस को आगाह किया क्योंकि कोई उनके नाम पर भी फर्जीवाड़ा हो रहा था। कोई...

मुंबई. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऑनलाइन फ्रॉड के काफी मामले देखने को मिलते हैं। यहां तक कि कई बॉलीवुड सेलेब्स भी डिजीटल फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं। वहीं, हाल ही में एक्टर आर. माधवन अपने फैंस को आगाह किया क्योंकि कोई उनके नाम पर भी फर्जीवाड़ा हो रहा था। कोई उनके नाम का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर लोगों से कॉन्टेक्ट करने की कोशिश कर रहा है। 

 

आर माधवन ने अपने फैंस को फर्जीवाड़े से सतर्क करते हुए संदिग्ध अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और कहा कि इस प्रोफाइल का उनसे या उनकी टीम से कोई संबंध नहीं है। 

PunjabKesari


एक्टर ने लिखा, ‘इंस्टाग्राम या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मेरे ऑफिशियल अकाउंट के अलावा कोई और मुझे रिप्रेजेंट नहीं करता। अगर कोई ऐसा दावा करता है तो उस पर भरोसा न करें। कृपया सतर्क रहें और किसी भी तरह की जानकारी शेयर करने से पहले सोच लें। ये मामला हमारे संज्ञान में आ चुका है और इसके खिलाफ जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं’। आर माधवन ने ये भी बताया कि इससे निपटने का काम किया जा रहा है।

काम की बात करें तो आर माधवन बहुत जल्द आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर 2 में नजर आएंगे। इस मूवी में वो अजय सान्याल का किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!