Edited By Reetu sharma,Updated: 22 Apr, 2026 05:15 PM

एक बार फिर कंटेंट क्वीन Ekta Kapoor ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट का लेवल हाई कर दिया है। इस बार वजह बनी उनकी पॉपुलर वेब सीरीज़ Broken But Beautiful, जिसके नए सीजन को लेकर उन्होंने बड़ा इशारा दे दिया है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एक बार फिर कंटेंट क्वीन Ekta Kapoor ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट का लेवल हाई कर दिया है। इस बार वजह बनी उनकी पॉपुलर वेब सीरीज़ Broken But Beautiful, जिसके नए सीजन को लेकर उन्होंने बड़ा इशारा दे दिया है। एकता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने सीधे फैंस से सवाल पूछ डाला 'क्या हमें एक और सीजन बनाना चाहिए? और इस बार कपल कौन होना चाहिए?' बस फिर क्या था, इंटरनेट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई और हर कोई अपनी पसंदीदा जोड़ी सजेस्ट करने लगा।
फैंस की फेवरेट सीरीज़, फिर बढ़ी उम्मीदें
Broken But Beautiful पहले ही अपनी इमोशनल स्टोरीलाइन और रिलेटेबल लव स्टोरीज़ की वजह से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी है। हर सीजन में नए चेहरे, नई कहानी और दिल को छू जाने वाला रोमांस यही इसकी सबसे बड़ी ताकत रही है। अब जब नए सीजन का हिंट मिला है, तो फैंस को एक बार फिर उसी इमोशनल रोलरकोस्टर की उम्मीद है, जिसने पहले उन्हें बांधकर रखा था।
ऑडियंस कनेक्शन का मास्टरस्ट्रोक
एकता कपूर का ये स्टाइल कि वो सीधे ऑडियंस से कास्टिंग के सुझाव मांगती हैं, दिखाता है कि वो डिजिटल दौर की नब्ज कितनी अच्छे से समझती हैं। आज के समय में जहां दर्शक सिर्फ कंटेंट नहीं, बल्कि उसमें अपनी भागीदारी भी चाहते हैं, वहां एकता का ये तरीका उन्हें और भी ज्यादा कनेक्टेड बनाता है।
लगातार हिट्स से मजबूत पकड़
अगर हालिया काम की बात करें, तो एकता कपूर लगातार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पकड़ मजबूत करती जा रही हैं। उनकी प्रोडक्शन चॉइस और नए टैलेंट को मौका देने का तरीका उन्हें बाकी प्रोड्यूसर्स से अलग बनाता है। रोमांस हो, ड्रामा हो या फिर एक्सपेरिमेंटल कंटेंट हर जॉनर में एकता ने खुद को साबित किया है।
अब बस ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतज़ार
फिलहाल फैंस की निगाहें एकता कपूर के अगले कदम पर टिकी हैं। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह का हिंट मिला है, उससे इतना तय है कि कुछ बड़ा जरूर पक रहा है। अगर नया सीजन आता है, तो उम्मीद की जा रही है कि इसमें फिर से नई जोड़ी, दमदार केमिस्ट्री और दिल छू लेने वाली कहानी देखने को मिलेगी।