‘महावतार नरसिम्हा’ के क्रेडिट्स में व्यास देव और जयदेव गोस्वामी का नाम क्यों? डायरेक्टर ने बताई वजह

Edited By Updated: 22 Apr, 2026 05:15 PM

why vyas dev and jayadeva goswami names in credits of mahavatar narasimha

विष्णु जी के दस अवतारों पर आधारित सात भागों वाली एनिमेटेड “महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स” अपनी पहली फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ की सफलता के बाद अब ‘महावतार परशुराम’ के साथ वापसी के लिए तैयार है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। विष्णु जी के दस अवतारों पर आधारित सात भागों वाली एनिमेटेड “महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स” अपनी पहली फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ की सफलता के बाद अब ‘महावतार परशुराम’ के साथ वापसी के लिए तैयार है। Hombale Films द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आ चुका है, जो दर्शकों को एक भव्य विजुअल अनुभव का संकेत देता है।

क्रेडिट्स में शामिल नामों ने खींचा ध्यान
फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ के एंड क्रेडिट्स में वेद व्यास और जयदेव गोस्वामी के नाम शामिल किए गए, जिसने दर्शकों के बीच जिज्ञासा पैदा की। यह कदम फिल्म को केवल एक एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि सांस्कृतिक सम्मान का प्रतीक भी बनाता है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kleem Productions (@kleemproductions)

डायरेक्टर अश्विन कुमार ने बताई वजह
इस पर डायरेक्टर अश्विन कुमार ने बताया कि वेद व्यास जी ने वेदों और पुराणों का संकलन कर इन कथाओं को आम लोगों तक पहुंचाया। वहीं ‘नमस्ते नरसिंहाय’ आरती का एक हिस्सा उनके द्वारा रचित है, जबकि दूसरे भाग की रचना जयदेव गोस्वामी जी ने की। उन्होंने ‘गीत गोविंद’ जैसे महान काव्य की रचना भी की है, इसलिए उन्हें क्रेडिट देना जरूरी था।

परंपरा को आगे बढ़ाने की सोच
मेकर्स का मानना है कि भारतीय पौराणिक कथाओं को प्रस्तुत करते समय उन महान संतों और रचनाकारों को श्रेय देना आवश्यक है, जिनकी वजह से ये कहानियां आज तक जीवित हैं। फिल्म का निर्माण विजय किरागांदुर और शिल्पा धवन ने किया है, जबकि संगीत सैम सीएस ने दिया है। आने वाली फिल्म ‘महावतार परशुराम’ से दर्शकों को एक और भव्य पौराणिक अनुभव मिलने की उम्मीद है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!