Edited By Prachi Sharma,Updated: 28 Apr, 2026 05:50 PM

Mumbai : चाहे फिर वो कोई आम आदमी हो या बॉलीवुड स्टार हर पेरेंट्स अपने बच्चे के लिए कुछ न कुछ सपना तो जरूर देखता है। यही कहानी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की भी है। उनकी बेटी राहा का जन्म वंबर 2022 में हुआ था। राहा इंडस्ट्री की वो बेटी है जो हर समय...
Mumbai : चाहे फिर वो कोई आम आदमी हो या बॉलीवुड स्टार हर पेरेंट्स अपने बच्चे के लिए कुछ न कुछ सपना तो जरूर देखता है। यही कहानी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की भी है। उनकी बेटी राहा का जन्म वंबर 2022 में हुआ था। राहा इंडस्ट्री की वो बेटी है जो हर समय चर्चा का विषय बनी रहती है। आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की वो चाहती है उनकी बेटी बड़ी होकर एथलीट बने।
आलिया भट्ट की बेटी अभी 3 साल की है। वो अपनी बेटी को एक स्पोर्ट पर्सन के रूप में देखना चाहती हैं, वो चाहती हैं उनकी नन्ही परी बड़ी होकर स्पोर्ट्स में नाम कमाए। उन्होंने बताया चाहे उनकी बेटी छोटी है लेकिन बहुत ही कॉम्पिटिटिव है, इस वजह वो चाहती है कि राहा एथलीट बने। राहा अभी तीन साल की है लेकिन वो सारा दिन हर समय उछल-कूद करती रहती हैं।

कौन है आलिया भट्ट का सपोर्ट सिस्टीम
एक बातचीत के दौरान जब आलिया भट्ट से पूछा गया की उनका सपोर्ट सिस्टीम कौन है तो उन्होंने बताया कि उनकी मां और उनकी बहन ही सिस्टम है। उन्होंने ही हमेशा से मेरे अंदर इस फीलिंग को जगाया की मुझे एक्टर बनना चाहिए। इसी तरह वो भी अपनों बेटी का सपोर्ट करना चाहती है।
