महात्मा गांधी पर हर साल बननी चाहिए फिल्म, अनुभव सिन्हा ने बताया फिल्ममेकर्स का फर्ज

Edited By Updated: 03 Oct, 2026 01:26 PM

anubhav sinha says films should be made on mahatma gandhi every year

फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर अनुभव सिन्हा ने महात्मा गांधी और स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियों को पर्दे पर दिखाने की जरूरत पर जोर दिया है। अनुभव सिन्हा और सुधीर मिश्रा एक नई थिएट्रिकल फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें महात्मा गांधी की जिंदगी के कम चर्चित 21...

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर अनुभव सिन्हा ने महात्मा गांधी और स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियों को पर्दे पर दिखाने की जरूरत पर जोर दिया है। अनुभव सिन्हा और सुधीर मिश्रा एक नई थिएट्रिकल फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें महात्मा गांधी की जिंदगी के कम चर्चित 21 दिनों की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में मनोज बाजपेयी गांधी जी की भूमिका में नजर आएंगे।

गांधी जी के जीवन के 21 दिनों की कहानी
सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म आजादी के दौर की एक कम चर्चित कहानी पर आधारित है। इसमें उन 21 दिनों को दिखाया जाएगा, जब गांधी जी दिल्ली में सत्ता के केंद्र से दूर चले गए थे। फिल्म उनके इस दौर और आत्ममंथन से जुड़े पहलुओं को सामने लाने की कोशिश करेगी। फिल्म में मनोज बाजपेयी लीड रोल में हैं, जबकि सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत ने बनारस मीडिया वर्क्स के बैनर तले किया है। इसे NH स्टूडियोज प्रेजेंट कर रहा है।

वहीदा रहमान की वापसी भी खास
फिल्म की कास्ट में दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान का नाम भी शामिल है। लंबे समय बाद वहीदा रहमान सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी। मनोज बाजपेयी, सौरभ शुक्ला और वहीदा रहमान जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

गांधी पर हर साल फिल्में बनाने की बात
फिल्म को लेकर अपने विचार साझा करते हुए अनुभव सिन्हा ने कहा, “मेरा मानना है कि अगले 100 सालों तक हर साल गांधी पर एक या दो फिल्में बननी चाहिए।” उन्होंने कहा कि एक फिल्ममेकर के तौर पर स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियां दर्शकों तक पहुंचाते रहना उनकी जिम्मेदारी है। अनुभव सिन्हा के मुताबिक, भारत को बनाने में स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि जिस भारत को आज लोग जानते हैं, उसमें रहते हैं और जिस पर गर्व करते हैं, उसके निर्माण में इन महान हस्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इतिहास के कम चर्चित अध्याय को दिखाएगी फिल्म
अनुभव सिन्हा और सुधीर मिश्रा की यह फिल्म भारतीय इतिहास के एक कम चर्चित हिस्से को बड़े पर्दे पर पेश करने की कोशिश है। महात्मा गांधी की भूमिका में मनोज बाजपेयी और लंबे समय बाद वहीदा रहमान की वापसी के कारण यह प्रोजेक्ट रिलीज से पहले ही चर्चा में बना हुआ है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!