देश सेवा मेरे खून में है... राजनीति में एंट्री कर सकती हैं Bhumi Pednekar, दिया बड़ा संकेत !

Edited By Updated: 02 Jun, 2026 05:29 PM

bhumi pednekar

Bhumi Pednekar in Politics : अपनी दमदार एक्टिंग से भूमि पेडनेकर ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। कुछ ही सालों में उनके करियर फर्श से अर्श पर पहुंच गया है।  'टॉयलेट- एक प्रेम कथा से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी। इसके बाद 'शुभ मंगल सावधान' और...

 Bhumi Pednekar in Politics : अपनी दमदार एक्टिंग से भूमि पेडनेकर ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। कुछ ही सालों में उनके करियर फर्श से अर्श पर पहुंच गया है।  'टॉयलेट- एक प्रेम कथा से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी। इसके बाद 'शुभ मंगल सावधान' और 'सांड की आंख' में भी एक्टिंग कर लोगों का खूब दिल जीता था। हाल ही में उनके एक ब्यान से फिर से काफी सुर्खियों में आ गई हैं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वो पॉलिटिक्स में एंट्री कर सकती हैं। 

Bhumi Pednekar

  देश सेवा मेरे खून में है
एक इंटरव्यू के दौरान उनसे जब पूछा गया कि क्या वो राजनीति में एंट्री करेंगी ? इसके बाद उन्होंने कहा कि हमेशा से ही मेरे खून में देश सेवा रही है। जिस भी रूप में मुझे मौका मिलेगा, मैं देश की सेवा अवश्य करुँगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि मैं मोटिवेशनल मूवीज के जरिए भी लोक सेवा करने की कोशिश कर रही हूँ, अगर मुझे आगे मौका मिला कि मैं और ज्यादा गहराई से ये काम कर पाऊं, तो क्यों नहीं?

 हमेशा से ही देश की सेवा करना चाहती थी 
भूमि पेडनेकर ने आगे कहा कि उनका जीवन हमेशा एक सरल सोच से प्रेरित रहा है। उनका मानना है कि वे जिस भी क्षेत्र में रहें, उनका उद्देश्य देश और समाज के लिए योगदान देना है। उन्होंने बताया कि कैमरे के सामने हो या निजी जीवन में किए जाने वाले काम, हर फैसले के पीछे लोगों की भलाई और देश की सेवा की भावना रहती है। भूमि के अनुसार, भविष्य में यह सेवा किसी भी रूप में सामने आए, लेकिन उनका मकसद हमेशा एक ही रहेगा—अपने देश के लिए सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान देना।

Bhumi Pednekar

भूमि पेडनेकर का वर्क फ्रंट 
अगर भूमि के काम की बात की जाए तो आखिरी बार उन्हें  क्राइम थ्रिलर सीरीज 'दलदल' में देखा गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार अब जल्द ही वो नई मूवी में दिखाई देंगी, जिसमें वो वकील का किरदार निभाएंगी। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!